फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ram Mandir Pran Pratishtha: sages and saints of Ujjain left for Ayodhya with blessings of Baba Mahakal

Ram Mandir: बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर अयोध्या रवाना हुए उज्जैन के साधु संत; ढोल बजाकर पहुंचे महाकाल मंदिर

Fri, 19 Jan 2024 01:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Jan 2024 01:13 PM IST
सार

Sadhus left for Ayodhya from Ujjain: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए उज्जैन के साधु संत शुक्रवार को बाबा महाकाल की पूजा कर और उनका आशीर्वाद लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए। इससे पहले संतों ने महाकाल लोक का भी भ्रमण किया।

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha: sages and saints of Ujjain left for Ayodhya with blessings of Baba Mahakal
गर्भ गृह में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना करते साधु संत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए शुक्रवार की सुबह साधु संतों का एक दल उज्जैन से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। लेकिन इसके पहले संतों ने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन, अभिषेक कर उनका आशीर्वाद लिया। फिर उसके बाद वे अयोध्या जाने के लिए रवाना हुए। अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशियां वैसे ही साधु संतों के चेहरे से नजर आ रही थीं। संतों के मुताबिक, लगभग 550 वर्षों के बाद यह सुख अवसर आया है, जब भगवान श्री राम लला मंदिर में विराजमान होंगे।

विज्ञापन

 
दरअसल, शुक्रवार की सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां आगे ढोली और उसके पीछे साधु संत मंदिर के गर्भ गृह में भगवान का पूजन अर्चन करने जा रहे थे। साधु संतों ने गर्भ गृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया। फिर नंदी हॉल में बैठकर न सिर्फ ध्यान लगाया, बल्कि अयोध्या जाने के पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन




श्री महाकालेश्वर मंदिर की जनसंपर्क प्रभारी गोरी जोशी ने बताया कि आज सुबह वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर उमेशनाथ महाराज महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत विनीत गिरी, महामंडलेश्वर अतुलेशानंद सरस्वती (आचार्य शेखर), भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ महाराज, ज्ञानेश्वर महाराज और अन्य साधु संत बाबा महाकाल के मंदिर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन किया और उसके बाद अयोध्या के लिए रवाना हो गए। इस दौरान साधु संतों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद सभी साधु संत ई कार्ट में बैठकर महाकाल लोक पहुंचे। उसके बाद वे यहां से अपनी गाड़ियों से रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed