फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ayodhya Ram Mandir Inauguration: Shri Ram Life Story Based Collection Of Rare Postage Stamps

Ram Mandir: श्रीराम के जीवन पर आधारित दुर्लभ डाकटिकटों का संग्रह, श्रीराम जी की अंगूठी तो दस शीश वाले दशानन भी

Sun, 21 Jan 2024 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Jan 2024 04:10 PM IST
सार

Ram Mandir Ayodhya : डाक व मुद्रा संग्रहकर्ता महिदपुर उज्जैन के युवा सामाजिक कार्यकर्ता स्वस्तिक चौधरी पत्रकार के पास प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित भारतीय डाक टिकट संग्रहित हैं। देश विदेश की विविधता भरी डाक टिकटों का संग्रह किया, जो कि अद्वितीय और दुर्लभ है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Inauguration: Shri Ram Life Story Based Collection Of Rare Postage Stamps
श्रीराम पर आधारिट डाक टिकटों का संग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरा देश इन दिनों मर्यादा पुरुषोत्तम और जन जन की आस्था के केंद्र बिंदु अयोध्या के पावन धाम पर श्रीराम लला के मंदिर में विराजमान होने को लालायित है। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं, जो श्रीराम से जुड़े डाक टिकटों का संग्रह करते हैं, उनके पास राम के जीवन पर आधारित सारी घटनाओं से संबंधित डाकटिकट हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि सनातनियों द्वारा श्री राम जी के भव्य मंदिर के लोकार्पण को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। कोई प्रसाद स्वरूप मिठाई, कोई विशालकाय घंटा, कोई विशालकाय अगरबत्ती तो कोई भगवान के स्वर्ण रजत आभूषण, इस तरह से अपने आराध्य के लिए आज हर कोई कुछ ना कुछ भेंट स्वरूप कर अपनी आस्था प्रकट कर रहा है। कोई पैदल, कोई दौड़कर तो कोई स्केटिंग करके प्रभु के इस आयोजन के साक्षी बनना चाहता है। देश में जगह-जगह प्रभातफेरी निकाली जा रही है।
विज्ञापन


इन दिनों जगह-जगह श्री राम कथा, नाट्य मंचन, संगीतमय श्रीराम लीला, श्रीमद्भागवत कथा आदी तरह के धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। जगह-जगह धर्म ध्वजा, चित्रकारी, विद्युत सज्जा, रांगोलिया, आतिशबाजी के साथ श्रीराम लला के प्रतिष्ठा को लेकर हर कोई उत्साहित है। इसी कड़ी में डाक व मुद्रा संग्रहकर्ता महिदपुर उज्जैन के युवा सामाजिक कार्यकर्ता स्वस्तिक चौधरी पत्रकार के पास प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित भारतीय डाक टिकट संग्रहित हैं। जिसमें प्रभु श्रीराम का भव्य नवीन मंदिर, महर्षि वाल्मीकि के साथ श्रीराम लक्ष्मण माता सीता का मिलना, घायल अवस्था में श्री जटायु से श्रीराम का मिलना, श्री हनुमान जी का अशोक वाटिका मे सीता  माता को श्रीराम जी की अंगूठी के साथ संदेश देना, सेतु निर्माण के दौरान छोटी सी गिलहरी से श्रीराम का संवाद, युद्ध में श्रीराम धनुष तानते हुए और दस सिरों वाला दशानन रावण के भारतीय डाक टिकट आकर्षण का केन्द्र बिंदु है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वस्तिक चौधरी ने बताया कि मैंने मेरे पिता लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र चौधरी की प्रेरणा और सहयोग से देश विदेश की विविधता भरी डाक टिकटों का संग्रह किया, जो कि अद्वितीय और दुर्लभ है। मुझे बचपन से इसका शौक था। साथ ही मालवा क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य, कीट पतंगे, फूलों के अद्वितीय अकल्पनीय छायाचित्र (फोटोग्राफी) का भी संग्रह मेरे पास है। प्राचीन सिक्कों से लेकर आधुनिक विचित्र मुद्रा नोट सिक्कों का भी संग्रह है। जो देखने लायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed