फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ram Mandir: 51 KG incense sticks are being made in Ujjain for the consecration of Ram temple

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उज्जैन में बन रही 51 KG की अगरबत्ती, 22 जनवरी को होगी प्रज्वलित

Thu, 11 Jan 2024 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 04:41 PM IST
सार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए उज्जैन के उन्हेल रोड पर ग्राम सोंडग में 51 किलो की बड़ी अगरबत्ती बनाई जा रही है। इसका निर्माण गाय के गोबर, गाय के घी, चंदन, गूगल फूलों व अन्य सुगंधित पदार्थों के प्रयोग से महिला कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Ram Mandir: 51 KG incense sticks are being made in Ujjain for the consecration of Ram temple
उन्हेल में महिलाएं बना रही 51 किलो की अगरबत्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विभिन्न स्तर पर तैयारी चल रही है। उज्जैन के उन्हेल रोड पर ग्राम सोंडग में 51 किलो की बड़ी अगरबत्ती बनाई जा रही है। इस अगरबत्ती को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अंगारेश्वर मंदिर में प्रज्वलित किया जाएगा। 
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के विनोद शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म की सबसे बड़ी पहचान अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण किया जा रहा है। जिसका विधिवत लोकार्पण उद्घाटन 22 जनवरी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश के प्रमुख साधू-संतों, गणमान्यों की उपस्थिति में किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में प्रत्येक सनातन प्रेमी स्वेच्छा व सामर्थ्य के अनुसार अपना योगदान दे रहा है। इसी कड़ी में उज्जैन स्थित विधि अगरबत्ती प्रोडक्टस भी अपना योगदान दे रहा है। 
विज्ञापन


विधि अगरबत्ती प्रोडक्टस एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार की स्फूर्ति योजना के अंतर्गत बनाए गए अवंतिका प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित उपक्रम है। जिनके द्वारा रामघाटअंगारेश्वर मां शिप्रा किनारे उज्जैन नगर के प्रबुद्ध नागरिकों व श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 22 जनवरी 2024 को सुबह 51 किलो की अगरबत्ती का प्रज्वलन किया जाएगा। इसका निर्माण गाय के गोबर, गाय के घी, चंदन, गूगल फूलों व अन्य सुगंधित पदार्थों के प्रयोग से महिला कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर अनेक दीप प्रज्वलित कर, यज्ञ-हवन कर एवं रंगोली बनाकर दीपावली सा भव्य वातावरण निर्मित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed