फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Principal of Delhi Public School ujjain died in a road accident

MP News: दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या की सड़क दुर्घटना में मौत, पेड़ से कार टकराने से हुआ हादसा

Mon, 16 Jan 2023 04:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 04:02 PM IST
सार

दिल्ली पब्लिक स्कूल उज्जैन की प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रिंसिपल खुद कार चलाकर इंदौर से उज्जैन जा रही थी, इसी दौरान कार पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन
Principal of Delhi Public School ujjain died in a road accident
दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या की सड़क हादसे में मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पब्लिक स्कूल उज्जैन की प्राचार्या की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह इंदौर से कार से उज्जैन आ रही थीं। ग्राम धतरावदा के समीप उनकी कार पेड़ से टकराई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नागझिरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रेखा पत्नी शशिधर पिल्लई उम्र 60 वर्ष निवासी निपानिया शिव वाटिका इंदौर दिल्ली पब्लिक स्कूल उज्जैन जयवंतपुरा की प्रिंसिपल थीं। सोमवार को वह खुद ही कार ड्राइव कर उज्जैन आ रही थीं। जानकारी के अनुसार नागझिरी थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा में उनकी कार पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीण कार से शव निकालकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि कार के सामने कोई जानवर आ होगा, उसे बचाने के चक्कर में प्रिंसिपल की कार पेड़ से टकराई होगी। मृतका के पति चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तथा उनका एक पुत्र त्रिदेव सिंगापुर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed