{"_id":"63c527cb4dcf4a7d066e496b","slug":"principal-of-delhi-public-school-ujjain-died-in-a-road-accident-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या की सड़क दुर्घटना में मौत, पेड़ से कार टकराने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या की सड़क दुर्घटना में मौत, पेड़ से कार टकराने से हुआ हादसा
Mon, 16 Jan 2023 04:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:02 PM IST
सार
दिल्ली पब्लिक स्कूल उज्जैन की प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रिंसिपल खुद कार चलाकर इंदौर से उज्जैन जा रही थी, इसी दौरान कार पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या की सड़क हादसे में मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली पब्लिक स्कूल उज्जैन की प्राचार्या की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह इंदौर से कार से उज्जैन आ रही थीं। ग्राम धतरावदा के समीप उनकी कार पेड़ से टकराई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नागझिरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
पुलिस ने बताया कि रेखा पत्नी शशिधर पिल्लई उम्र 60 वर्ष निवासी निपानिया शिव वाटिका इंदौर दिल्ली पब्लिक स्कूल उज्जैन जयवंतपुरा की प्रिंसिपल थीं। सोमवार को वह खुद ही कार ड्राइव कर उज्जैन आ रही थीं। जानकारी के अनुसार नागझिरी थाना क्षेत्र के ग्राम धतरावदा में उनकी कार पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीण कार से शव निकालकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि कार के सामने कोई जानवर आ होगा, उसे बचाने के चक्कर में प्रिंसिपल की कार पेड़ से टकराई होगी। मृतका के पति चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तथा उनका एक पुत्र त्रिदेव सिंगापुर में रहता है।