फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Preparation of Simhastha Collector saw the construction work of Rudra Sagar Bridge along Shri Mahakal Temple

Ujjain: सिंहस्थ की तैयारी, कलेक्टर ने महाकाल मंदिर, पेशवाई मार्ग के साथ देखा रुद्र सागर सेतु का निर्माण कार्य

Thu, 06 Feb 2025 12:07 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 12:07 PM IST
सार

कलेक्टर सिंह ने श्री महाकाल महालोक में श्री महाकाल अन्न क्षेत्र के प्रथम तल पर संचालित प्रसादी क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
Preparation of Simhastha Collector saw the construction work of Rudra Sagar Bridge along Shri Mahakal Temple
सिंहस्थ की तैयारी....कलेक्टर ने श्री महाकाल मंदिर, पेशवाई मार्ग के साथ देखे रुद्र सागर सेतु के

विस्तार

उज्जैन  कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए पेशवाई मार्गों का निरीक्षण किया। सभी 13 अखाड़ों की पेशवाई के रूटों का निरीक्षण कर कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने सभी मार्गों की गूगल मैप पर मार्किंग के निर्देश दिए। साथ ही मार्गों से अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए। कलेक्टर सिंह ने नीलगंगा तालाब के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पेशवाई मार्गों के निरीक्षण के दौरान अग्नि अखाड़े की पेशवाई का मार्ग लाल बाबा के मंदिर से, निरंजनी अखाड़े की पेशवाई का मार्ग राजे धर्मशाला से, जूना अखाड़ा, नया उदासीन, आनंद, आवाहन, अटल, निर्वाणी अखाड़ों का पेशवाई मार्ग नीलगंगा से, उदासीन अखाड़े का मार्ग अलखधाम आश्रम से और निर्मल अखाड़े का मार्ग गुरुद्वारा फ्रीगंज से निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के दौरान खाक चौक से अंकपात मार्ग होते हुए निकास चौराहा, इंदौर गेट से कंठाल मार्ग, तेलीवाड़ा चौराहा आदि पेशवाई मार्गों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


कलेक्टर सिंह ने श्री महाकाल महालोक में श्री महाकाल अन्न क्षेत्र के प्रथम तल पर संचालित प्रसादी क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया एवं वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रवचन हॉल, रोपवे के निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात, कलेक्टर सिंह ने रुद्रसागर सेतु एवं महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, कार्य की गुणवत्ता व मापदंडों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिंहस्थ की तैयारी....कलेक्टर ने श्री महाकाल मंदिर,  पेशवाई मार्ग के साथ देखे रुद्र सागर सेतु के

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed