फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Pradeep Mishra will narrate Shiva Mahapuran for the first time in Ujjain, 1.5 million people expected

Kubereshwar Dham: पहली बार उज्जैन में शिव महापुराण कथा करेंगे प्रदीप मिश्रा, 15 लाख लोगों के आने का अनुमान

Sat, 18 Mar 2023 02:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Mar 2023 02:43 PM IST
सार

प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा के लिए बड़नगर रोड पर फुली वेंटिलेटेड पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इस पंडाल में लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं के आने के साथ ही आयोजन स्थल पर लगभग 40,000 लोगों के भोजन, पार्किंग, अस्पताल की भी व्यवस्था जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
Pradeep Mishra will narrate Shiva Mahapuran for the first time in Ujjain, 1.5 million people expected
उज्जैन में होगी प्रदीप मिश्रा की कथा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर वाले पंडित जी के नाम से प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा आगामी 4 अप्रैल 2023 चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आठ दिवसीय शिव महापुराण कथा करेंगे। जो कि 11 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगी। उज्जैन में होने वाली पंडित प्रदीप मिश्रा की इस कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है, जिसके लिए बड़नगर रोड पर 41 एकड़ जमीन में लगभग 5 लाख वर्ग फीट का लकड़ी का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, जिसमें आवश्यक्ता पड़ने पर 15 लाख श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। 
विज्ञापन


15 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
आयोजन की जानकारी देते हुए श्री विट्ठलेश सेवा समिति के प्रमुख वह महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में पहली बार सीहोर वाले कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आयोजित की जा रही है। इस आठ दिवसीय कथा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के उज्जैन आने का अनुमान है। यही कारण है कि बड़नगर रोड पर फुली वेंटिलेटेड पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इस पंडाल में लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं के आने के साथ ही आयोजन स्थल पर लगभग 40,000 लोगों के भोजन, पार्किंग, अस्पताल की भी व्यवस्था जुटाई जा रही है। शिव महापुराण कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसलिए श्री विट्ठलेश सेवा समिति ने 12 उपसमितियों का गठन किया है, जो कि पंडाल, पेयजल, भोजन, यातायात, स्वास्थ्य, प्रचार से लेकर प्रशासनिक समन्वय तक व्यवस्थाएं संभालेगी। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत के लिए लगेंगे फव्वारे
बताया जा रहा है कि बड़नगर रोड पर बनाए जा रहे कथा के पंडाल को बंगाली डिजाइन के आधार पर तैयार किया जा रहा है जो कि लकड़ी का रहेगा। इस पंडाल में मुख्य रूप से 5 डोम तैयार किए जाएंगे, जिसमें श्रद्धालु आसानी से शिव महापुराण कथा का श्रवण कर पाएंगे। श्री विट्ठलेश सेवा समिति द्वारा अप्रैल माह की गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए पंडाल में फव्वारे की भी व्यवस्था की गई है, जिससे कि श्रद्धालुओं को कथा के दौरान गर्मी से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed