Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Police revealed the dead body found on the roadside in Ujjain.

Ujjain: सड़क किनारे मिली लाश का खुलासा, साला ही निकला आरोपी, दोस्त के साथ मिलकर जीजा की कर दी थी हत्या

Sat, 02 Dec 2023 10:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Dec 2023 10:30 AM IST
सार

Ujjain: उज्जैन के ग्राम रामडी में सड़क किनारे मिली लाश के अंधे कत्ल का खुलासा हो गया है। 2 युवकों ने लाठियों से हमला कर हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश में एक टीम रवाना की गई है। मामला पुराने विवाद से जुड़ा होना सामने आया है।

विज्ञापन
Police revealed the dead body found on the roadside in Ujjain.
सड़क किनारे मिली लाश का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के ग्राम रामडी में सड़क किनारे मिली लाश का पुलिस ने खुलासा किया है। माकडोन एसडीओपी भविष्य भास्कर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 28 नवबंर 2023 को ग्राम रामडी में सड़क किनारे एक युवक की लाश बरामद की गई थी। जिसके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान ग्राम रामडी में रहने वाले हिंदू सिंह पिता राधेश्याम गुर्जर (35) के रूप में हुई। हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इस दौरान सामने आया कि कुछ दिन पहले ग्राम में रहने वाले साले विनोद गुर्जर से विवाद हुआ था। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
इधर, पुलिस की सख्ती के चलते विनोद ने अपने जीजा की हत्या साथी अनिल गुर्जर के साथ करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि कुछ दिन पहले जीजा से विवाद हुआ था, जिसके चलते जीजा ने मारपीट की थी। जिसका बदला लेने के लिये लाठियों से हमला किया था। इसलिए आरोपी ने जब तक पीटा जब तक वह मर नहीं गया। उसके बाद शव को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले थे। मामले में टीआई भीमसिंह ने बताया कि हत्या में शामिल दूसरा आरोपी अनिल गुर्जर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों ने हिन्दूसिंह को खेत से लौटते वक्त बलड़े के पास रोक लिया था और उसकी आंखो में मिर्ची डाल दी थी। गिरफ्त में आया आरोपी विनोद गुर्जर सगा साला नहीं है, मृतक की पत्नी उसे राखी बांधती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed