फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Police launched search operation regarding sale of China door in Ujjain

Ujjain kite flying: चाइना डोर की बिक्री को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट; दुकानों पर दो घंटे तक चला सर्च अभियान

Sat, 23 Dec 2023 12:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Dec 2023 12:08 PM IST
सार

पुलिस ने सभी दुकानदारों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए हैं कि प्रतिबंधित डोर का क्रय-विक्रय करते पाए जाने पर धारा 188 का प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Police launched search operation regarding sale of China door in Ujjain
दुकानों में सर्च अभियान चलाती पुलिस टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रतिबंधित चाइना डोर को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। तोपखाना क्षेत्र मे पतंग दुकानों पर सर्चिंग की गई। करीब दो घंटे तक चली सर्चिंग में चाइना डोर सामने नहीं आई, लेकिन पुलिस ने सभी दुकानदारों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए हैं कि प्रतिबंधित डोर का क्रय-विक्रय करते पाए जाने पर धारा 188 का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन


मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के लिए पिछले कुछ सालों से चायना डोर का उपयोग पतंगबाजी में जमकर किया जा रहा है, जिसके घातक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। कई लोगों के गले कट चुके हैं। पिछले वर्ष जीरो पाइंट ब्रिज पर एक स्कूटी सवार युवती की जान भी चली गई थी। हजारों पक्षी डोर में उलझकर मर चुके थे, जिसको लेकर प्रशासन ने चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किये थे, लेकिन उसके बावजूद भी चाइना डोर के घातक परिणाम सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष पुलिस प्रशासन ने काफी सख्ती की थी कि और प्रतिबंधित डोर बेचने वालों के साथ पतंग उड़ाने वालों की धरपकड़ की थी। एक बार फिर मकर संक्रांति का पर्व करीब आ चुका है। उससे पहले एक दिसंबर 2023 को कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने चाइना डोर पर प्रतिबंध के आदेश जारी कर दिए थे। अब पुलिस मैदान में उतर गई है। आदेश का पालन करने के लिए महाकाल थाना पुलिस ने पतंग के प्रमुख बाजार तोपखाना में सर्चिंग अभियान चलाया। टीआई अजय वर्मा थाना टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे और सभी दुकानों पर चायना डोर की तलाश की। डोर तो नहीं मिल पाई, लेकिन थाना प्रभारी ने पतंग दुकानदारों की बैठक लेकर सख्त हिदायत दी कि अगर कोई प्रतिबंधित डोर का क्रय-विक्रय करता पाया गया तो उसके खिलाफ धारा 188 का प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में चायना डोर बेचने वालों के मकान तक तोड़े जा चुके है। थाना प्रभारी ने दुकानदारों से फ्लैक्स-बैनर लगाने को कहा, जिस पर लिखना होगा कि 'यहां चाइना डोर नहीं बेची जाती।' पुलिस अब पूरे शहर में चायना डोर को लेकर सर्चिंग अभियान शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed