Ujjain: पुलिस के डॉग डोली को सलामी के साथ दी गई अंतिम विदाई, पुलिसकर्मियों की आंखें हुई नम
Ujjain: पुलिस लाइन पर आज पुलिस के डॉग डोली को सलामी के साथ सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। विदाई देते वक्त वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के आंखों में आंसू आ गए। इस मौके पर कई पुलिस के आला-अधिकारी भी मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉग जैसा वफादार जानवर शायद ही कोई दूसरा हो और जब इसकी मौत होती है, तो आंखों से आंसू आना भी लाजमी है। उज्जैन पुलिस के डॉग डोली की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। जिसके निधन पर पुलिस लाइन में सलामी देने के साथ सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।
बता दें कि आज सुबह पुलिस डॉग डोली का सात वर्ष तीन माह की उम्र में हृदय रोग से देहांत हो गया। पुलिस अधीक्षक उज्जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस डॉग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पुलिस लाइन में पुलिस डॉग को सलामी दी गई व मौन रखा गया। डॉग डोली पिछले दो महीने से हृदय रोग से ग्रसित थी, जिसका पहले उज्जैन तथा बाद में इंदौर में इलाज चल रहा था। आज सुबह डोली की मृत्यु के पश्चात पोस्टमार्टम कराकर पुलिस लाइन परिसर में दफनाया गया। जिसके बाद पूरा पुलिस स्टाफ शोकाकुल है।
2018 में हुई थी डोली की तैनाती
गौरतलब है कि पुलिस डॉग डोली का जन्म जुलाई 2016 में हुआ था। जिसके बाद वो पुलिस विभाग में दिसंबर 2016 में ही आ गई थी। बाद में हैदराबाद में ट्रेनिंग के पश्चात 2018 में उज्जैन जिला पुलिस बल को ज्वॉइन किया था। पुलिस विभाग में डोली ने कार्य करके अनेक चोरियां, मर्डर एवं अन्य अपराधों को ट्रैक किया है।
