फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Opposition to program by wearing shoes in Shiv Jyoti Arpanam, devotees will not be able to bathe in Shipra

MP News: शिव ज्योति अर्पणम में जूते पहनकर कार्यक्रम करने का विरोध, शिप्रा में स्नान नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

Fri, 17 Feb 2023 03:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 03:12 PM IST
सार

भगवान शिव के नाम पर आयोजित किया जा रहे शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में जूते पहनकर दीपक लगाने की तैयारियां की जा रही है, जो कि सरासर गलत है। क्षेत्र पंडा समिति ने इस प्रकार कार्य करने का विरोध कर रही है। 

विज्ञापन
Opposition to program by wearing shoes in Shiv Jyoti Arpanam, devotees will not be able to bathe in Shipra
शिव अर्पणम ज्योति कार्यक्रम में जूते पहनकर दीप जलाने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन के रामघाट, केदारेश्वर घाट, भूखी माता घाट, सुनहरी घाट समेत अन्य घाटों पर 21 लाख दीपक जलाकर सरकार विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन इस कार्यक्रम के तहत जो कार्य किए जा रहे हैं उससे लोगों की आस्था को आघात पहुंच रहा है। भगवान शिव के नाम पर आयोजित किया जा रहे शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में जूते पहनकर दीपक लगाने की तैयारियां की जा रही है, जो कि सरासर गलत है। क्षेत्र पंडा समिति ने इस प्रकार कार्य करने का विरोध कर रही है। 
विज्ञापन

 
क्षेत्र पंडा समिति के अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी ने बताया कि उज्जैन में आयोजित होने वाले शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के लिए घाटों पर जो कार्य किया जा रहा है, वह जूते चप्पल पहनकर किया जा रहा है, जो कि गलत है। उन्होंने बताया कि कल शाम को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के पूर्व ही रामघाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जिससे घाट पर कर्मकांड, स्नान, पूजन अर्चन करने आने वाले श्रद्धालु घाट पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। पंडित राजेश त्रिवेदी ने बताया कि यह धार्मिक नगरी है, जहां पर महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु सिर्फ भगवान महाकाल के दर्शन और मां शिप्रा में स्नान करने के लिए आते हैं। ऐसे में यदि शिव ज्योति अर्पणम जैसे इवेंट के नाम पर श्रद्धालुओं को रामघाट पर जाने से रोका जाएगा और मां शिप्रा में स्नान नहीं करने दिया जाएगा तो उनकी आस्था को चोट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed