फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   One person died due to cold at Chamunda Mata intersection in Ujjain.

Ujjain: चामुंडा माता चौराहे पर ठंड से एक शख्स की मौत, मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

Mon, 08 Jan 2024 04:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 08 Jan 2024 04:05 PM IST
सार

चामुंडा माता मंदिर और सामने स्थित पशुपतिनाथ मंदिर वाली साइड में करीब 200 से अधिक बेघर लोग रहते हैं। यहां इन्हें भोजन मिलता जाता है, जिस कारण इन लोगों का डेरा यहां दिनभर लगा रहता है।

विज्ञापन
One person died due to cold at Chamunda Mata intersection in Ujjain.
ठंड से शख्स की मौत - फोटो : social media

विस्तार

चामुंडा चौराहे पर निराश्रितों को भोजन देना भी एक बड़ी समस्या बन गया है। यहां 50 से अधिक भिखारियों और अन्य लोगों ने अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। कल रात एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। उसका शव चौराहे पर पड़ा हुआ था।

विज्ञापन


कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि आज सुबह चामुंडा चौराहे पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर टीम पहुंची तो मंदिर के समीप चाय की दुकान के पास एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ था। उसका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया था। मृतक के पास से एक झोला मिला उसमें कपड़े भरे हुए थे। मृतक भिक्षुक लग रहा है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संभवतः तेज ठंड से उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चामुंडा माता मंदिर और सामने स्थित पशुपतिनाथ मंदिर वाली साइड में करीब 200 से अधिक बेघर लोग रहते हैं। चामुंडा माता मंदिर और पशुपतिनाथ क्षेत्र में उन्हें भोजन दोनों समय मिलता है, जिस कारण इन लोगों का डेरा यहां दिनभर लगा रहता है। रात में ये लोग यहीं पड़े रहते हैं। आए दिन एक न एक भिक्षुक की मौत ठंड से हो रही है। आज सुबह भी एक की मौत हो गई। प्रशासन को इन लोगों को ठंड के मौसम में रैन बसेरों में ठहराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed