फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Obscene film played in the zoom meeting of Ujjain Sanskrit Vedic University

MP News: संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय की जूम मीटिंग में चली अश्लील फिल्म, देशभर के 77 विशिष्टजन जुड़े थे

Sun, 21 Apr 2024 01:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 21 Apr 2024 01:12 PM IST
सार

महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग द्वारा 13 अप्रैल को वेदांतो नाम उपनिषद प्रमाणम् विषय पर व्याख्यान का आयोजन ऑनलाइन जूम मीट पर किया था। इस मीटिंग को हैक कर विदेशियों ने अश्लील फिल्म चला दी।

विज्ञापन
Obscene film played in the zoom meeting of Ujjain Sanskrit Vedic University
महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग द्वारा जूम मीट पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया था। व्याख्यान के आधे घंटे बाद ही जूम मीटिंग को हैक कर लिया गया और कुछ विदेशी दिखाई देने लगे। इसके बाद इन विदेशियों ने जूम मीट पर अश्लील फिल्म चला दी। मीट के दौरान अचानक हुए इस बदलाव से हड़कंप  मच गया। तत्काल जूम से जुड़ीं महिलाएं और विशिष्ट लोग व्याख्यान से रिमूव हो गए। मामले में हैकर्स की शिकायत जूम पर करने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन साइबर सेल को भी शिकायती पत्र लिखेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग द्वारा 13 अप्रैल को शाम 4 बजे से 5 बजे तक वेदांतो नाम उपनिषद प्रमाणम् विषय पर व्याख्यान का आयोजन ऑनलाइन जूम मीट पर किया था। व्याख्यान में विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रो. धनंजय कुमार पांडेय हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से जुड़े थे। इनके अलावा दिल्ली, इलाहाबाद से विशिष्टजन, विश्वविद्यालयों के कुलपति और महिला प्रोफेसर, रिसर्च स्कालर समेत करीब 77 लोग शामिल हो चुके थे। करीब 4.30 बजे अचानक विदेशी हैकर ने जूम मीट को हैक कर आपत्तिजनक विदेशी फिल्म अपलोड कर दी। कुछ देर फिल्म को हटाने का प्रयास किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के आईटी शाखा प्रभारी संकल्प मिश्रा को जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद दृश्य हटाकर विभागाध्यक्ष द्वारा क्षमा विज्ञापन पोस्ट किया गया। लेकिन, तब तक मीट से जुड़े लोग रिमूव हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed