फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Railway News: Train operations affected for five days, routes of 52 trains changed

Ujjain Railway News: पांच दिन तक ट्रेन संचालन प्रभावित, 52 ट्रेनों का मार्ग बदला, जानें पूरा शेड्यूल

Sun, 12 Oct 2025 08:22 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 08:22 AM IST
सार

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन से जांच लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन
Ujjain Railway News: Train operations affected for five days, routes of 52 trains changed
उज्जैन रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप उज्जैन आ रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि रेलवे यार्ड में चलने वाले काम के कारण करीब पांच दिन तक रेलवे स्टेशन पर आने वाली गाड़ियां प्रभावित हो जाएंगी। रिमॉडलिंग कार्य के चलते अप एवं डाउन ट्रेक की लगभग 52 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। इसके अलावा 12 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को नई शुरुआत (ओरिजिनेट) दी गई है। यार्ड रिमॉडलिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर सात और आठ को जोड़ा जाएगा, जिससे भविष्य में यहां से भी ट्रेनों का संचालन आसानी से किया जाएगा।

विज्ञापन


रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि ब्लॉक कार्य और नान इंटरलॉकिंग के कारण 11 से 15 अक्तूबर तक चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। आपने यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन का उपयोग करें। साथ ही यह भी देख लें कि आपकी ट्रेन का मार्ग बदला तो नहीं है, या कहीं वह शॉर्ट टर्मिनेट या आंशिक रूप से निरस्त तो नहीं की गई है। इससे यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


निरस्त ट्रेनों की सूची

  • 11 से 15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 19341 - नागदा-बीना एक्सप्रेस
  • 12 से 16 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 19342 - बीना-नागदा एक्सप्रेस
  • 11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 69214 - इंदौर-उज्जैन पैसेंजर
  • 11 से 15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 69213- उज्जैन-इंदौर पैसेंजर


शॉर्ट टर्मिनेट / ओरिजिनेट / आंशिक निरस्त ट्रेनों की सूची

  • 11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 69211 उज्जैन-इंदौर पैसेंजर (फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक चलेगी, बाकी मार्ग निरस्त)
  • 11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 69212 इंदौर-उज्जैन पैसेंजर (फतेहाबाद चंद्रावतीगंज पर शॉर्ट टर्मिनेट)
  • 11 से 15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर (फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक चलेगी)
  • 11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर (फतेहाबाद चंद्रावतीगंज पर शॉर्ट टर्मिनेट)
  • 11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 59306 उज्जैन-इंदौर पैसेंजर (विक्रमनगर तक चलेगी)
  • 11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 59320 भोपाल-उज्जैन पैसेंजर (मक्सी पर शॉर्ट टर्मिनेट)
  • 11 से 15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 59319 उज्जैन-भोपाल पैसेंजर (मक्सी से शॉर्ट ओरिजिनेट)
  • 11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 19340 भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस (नागदा से शॉर्ट ओरिजिनेट)
  • 11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 19339 दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस (नागदा पर शॉर्ट टर्मिनेट)
  • 11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 59388 इंदौर-नागदा पैसेंजर (विक्रमनगर पर शॉर्ट टर्मिनेट)
  • 11 से 15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 59387 नागदा-इंदौर पैसेंजर (विक्रमनगर से शॉर्ट ओरिजिनेट)
  • 11 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 19324 बीना-नागदा एक्सप्रेस (मक्सी पर शॉर्ट टर्मिनेट)

ये भी पढ़ें- महू-नीमच हाईवे पर खतरनाक हादसा, बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन


नए कंट्रोल टावर की होगी शुरुआत

  • रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर आठ के पीछे नया कंट्रोल टावर भवन बनाया है। वर्तमान टावर प्लेटफार्म नंबर एक पर पुराने जीआरपी थाना भवन के समीप है। बढ़ते रेल यातायात को देखते हुए नया टावर आधुनिक मशीनरी, सभी प्लेटफार्म कनेक्टिविटी, सिग्नल और केबलिंग के साथ तैयार किया गया है।


देखिए मार्ग की परिवर्तित ट्रेनें
अप ट्रेनें (उज्जैन के लिए)

  • 10 से 14 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस वाया नागदा-रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-इंदौर
  • 13 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 20416 इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस वाया देवास-मक्सी
  • 15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 20414 इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस वाया देवास-मक्सी
  • अन्य अप ट्रेनें 11 से 15 अक्टूबर तक विभिन्न मार्गों से संचालित होंगी, जिनमें डॉ. अम्बेडकर नगर, हापा, बान्द्रा टर्मिनस, रतलाम आदि शामिल हैं।


डाउन ट्रेनें (उज्जैन से बाहर)

  • 11 से 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 20155 डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस वाया इंदौर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम-नागदा
  • 12 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 20415 वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस वाया मक्सी-देवास
  • अन्य डाउन ट्रेनें विभिन्न मार्गों और समय पर संचालित होंगी।


डिटेंशन / रेगुलेशन / रिशेड्यूल ट्रेनें

  • 11, 13, 14, 15 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत 25 मिनट देरी
  • 10 से 14 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 19166/19168 साबरमती एक्सप्रेस 30 मिनट देरी
  • 12 अक्टूबरः गाड़ी संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 1 घंटा देरी
  • 14 और 15 अक्टूबर: गाड़ी संख्या 22196 बान्द्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस 50 मिनट देरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed