फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Navratri started with Ghat Sthapana, crowd gathered in Mata temples

Ujjain: घट स्थापना से नवरात्रि की शुरुआत, मंदिरों में उमड़ी भीड़, यहां हर दिन होंगे मां के अलग स्वरूप के दर्शन

Thu, 03 Oct 2024 12:30 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2024 12:30 PM IST
सार

शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर के पुजारी रामचंद्र गिरी ने बताया कि माता की आराधना का पर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। 

विज्ञापन
Navratri started with Ghat Sthapana, crowd gathered in Mata temples
घट स्थापना से नवरात्रि की शुरुआत।

विस्तार

देवी आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो चुका है। आज सुबह मंदिरों में माता की घटस्थापना के साथ पूजन-अर्चन कर महाआरती की गई। इसके बाद भक्तों ने माता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आज सभी माता मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन


शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर के पुजारी रामचंद्र गिरी ने बताया कि माता की आराधना का पर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। घटस्थापना के बाद माता का विशेष श्रृंगार कर दर्शन के लिए भक्त पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। पुजारी रामचंद्र गिरी ने बताया कि नवरात्र के नौ दिन गर्भगृह में दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद रहेगा। नौ दिन तक माता का नित्य श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर की परंपरा अनुसार नवरात्र के नौ दिन शयन आरती नहीं होगी। रात्रि में विशेष अभिषेक व पूजन किया जाएगा। सुबह 7 बजे और शाम को 7 बजे आरती होगी। नवरात्र में प्रतिदिन शाम को 7 बजे भक्तों के सहयोग से दीपमालिका प्रज्ज्वलित की जाएगी।
विज्ञापन


52 शक्तिपीठों में से एक है हरसिद्धि माता मंदिर
हरसिद्धि मंदिर में माता सती की दाहिनी कोहनी गिरी थी। यह देश के 52 शक्तिपीठों में से एक है। पौराणिक कथा के अनुसार, जब माता सती ने दक्ष प्रजापति के यज्ञ में अग्निदाह किया था, तब शिव जी उनके शव को लेकर चले। जहां-जहां माता सती के अंग गिरे, वहां शक्तिपीठों की स्थापना हुई। उज्जैन में माता सती की दाहिनी कोहनी गिरी थी, जिसके कारण यहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई और इसे हरसिद्धि मंदिर के नाम से जाना जाता है। माता हरसिद्धि श्रीयंत्र पर विराजमान हैं और भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं, इसलिए इन्हें "हरसिद्धि" कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घट स्थापना से हुई नवरात्रि की शुरुआत, माता मंदिरों में उमड़ी भीड़, हरसिद्धि मंदिर मे अब प्रतिदि

 

घट स्थापना से हुई नवरात्रि की शुरुआत, माता मंदिरों में उमड़ी भीड़, हरसिद्धि मंदिर मे अब प्रतिदि

 

घट स्थापना से हुई नवरात्रि की शुरुआत, माता मंदिरों में उमड़ी भीड़, हरसिद्धि मंदिर मे अब प्रतिदि

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed