फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Woman returning from Mahakal temple harassed, husband threatened with death

Ujjain News: महाकाल के दर्शन कर लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़, पति को जान से मारने की धमकी दी

Mon, 15 Dec 2025 08:05 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 08:05 AM IST
सार

मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला पर दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। महिला अपने पति और देवर के साथ महाकाल के दर्शन करके स्कूटी से लौट रही थी।

विज्ञापन
Ujjain News: Woman returning from Mahakal temple harassed, husband threatened with death
महाकाल थाना

विस्तार

बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रही एक महिला के साथ दूसरे समुदाय के कुछ युवकों द्वारा अश्लील टिप्पणी करने और धमकी देने का एक मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब महिला अपने पति और देवर के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, वही एक आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Khandwa: पर्यटन मंत्री लोधी ने वंदे मातरम नहीं गाने पर कांग्रेस को बताया देशद्रोही पार्टी, लव जिहाद पर भी बोले
विज्ञापन


मामला बेगमबाग से हरिफाटक ब्रिज के बीच महाकाल थाना क्षेत्र का है। पीड़िता अपने पति और देवर के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान ब्रिज पर रुकने के समय नेवी ब्लू रंग की बिना नंबर की होंडा एक्टिवा पर सवार तीन युवकों ने महिला को अश्लील नजरों से देखते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। महिला के पति और देवर द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पीड़िता के पति ने पुलिस को इस वारदात की सूचना दी तो तीनों युवक मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़िता अपने पति व देवर के साथ थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपियों की पहचान हुई है। तीनों आरोपी उसी क्षेत्र के निवासी हैं, जिनके नाम पासा, अरबाज और सोहेल हैं। इनमें से सोहेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, अन्य दो की तलाश जारी है। महाकाल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed