फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Murder... When the neighbor saw the young man with his mother in an objectionable condition, he killed them.

Ujjain News: मां के साथ पड़ोसी युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा, सीने में उतार दिया चाकू, मौके पर मौत

Sat, 02 Nov 2024 03:07 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2024 03:07 PM IST
सार

नागदा में एक युवक ने पड़ोसी की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पड़ोसी युवक आरोपी के घर में उसकी मां के साथ मौजूद था। बेटे ने मां को उसके साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो दोनों के विवाद हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Murder... When the neighbor saw the young man with his mother in an objectionable condition, he killed them.
युवक ने की पड़ोसी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के नागदा में एक शराबी ने पड़ोसी युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक उसके घर मां के साथ मौजूद था। इस दौरान वह घर पहुंचा और उसने मां को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसे लेकर हुए विवाद के बाद बेटे ने युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक दिनेश पिता सीताराम (38) जबरन कॉलोनी के 56 ब्लॉक में रहता था। वह जबरन कॉलोनी की निवासी नीलेश की मां लक्ष्मीबाई का परिचित था और उसी के घर में मौजूद था। इसी दौरान लक्ष्मीबाई का बेटा नीलेश शराब के नशे में घर पहुंचा और उसने अपनी मां के साथ दिनेश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर नीलेश ने दिनेश से विवाद किया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दिनेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी नीलेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हत्या के बाद चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी
नीलेश शराब के नशे में अपनी मां पर भी चाकू लेकर दौड़ा, जिससे उसकी मां भाग गई। घटना के बाद नीलेश को चाकू लेकर गांव में घूमते देखा गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और शव को बरामद किया। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed