फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Municipal Corporation's software hacked

MP News: नगर पालिका निगम का सॉफ्टवेयर हुआ हैक, तमाम कार्यों पर लगा पूरी तरह से ब्रेक

Mon, 08 Jan 2024 10:24 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Jan 2024 10:24 AM IST
सार

MP News: उज्जैन सहित प्रदेश की तमाम नगर पालिका में इन दिनों महत्वपूर्ण कामकाज ठप पड़ा है। प्रदेश में निगम के संपत्तिकर सॉफ्टवेयर के हैक होने के बाद नगर पालिका निगम उज्जैन ने संपत्तिकर को मैन्युअली रूप से जमा करने की सुविधा शुरू की थी, लेकिन इस सुविधा में भी कई अड़चने आ रही है। सही रूप में संपत्तिकर के कार्य का संचालन नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
Municipal Corporation's software hacked
नगर पालिका निगम का सॉफ्टवेयर हुआ हैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगम के सॉफ्टवेयर हैक होने की वजह से लाखों करोड़ों के राजस्व पर भी असर पढ़ रहा है। मैन्युअली रूप से संपत्ति कर जमा करने की शर्त यह है कि गत वर्ष की संपत्तिकर जमा वाली रसीद बताना होगी, लेकिन किसी के भवन में निर्माण या संपत्तिकर में बदलाव करना हो तों उसे निगम के सॉफ्टवेयर ठीक होने तक इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


मैन्युअल रूप से जमा किया जा रहा
फिलहाल निगम के 6 जोनों में उन लोगों का संपत्तिकर मैन्युअल रूप से जमा किया जा रहा है, जिनमें कोई बदलाव नहीं है। निगम ने सॉफ्टवेयर हैक हो जाने के कारण संपत्तिकर जमा करने की तिथि में बदलाव कर दिया है। बता दें कि पहले 31 दिसंबर 2023 आखिरी तारीख थी, लेकिन अब इसे बड़ा करके 15 जनवरी 2024 तक कर दिया गया है।
विज्ञापन


राशि का डाटा अभी उपलब्ध नहीं
हालांकि सॉफ्टवेयर कब तक ठीक होगा, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। संपत्तिकर की राशि का डाटा अभी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, क्योंकि सॉफ्टवेयर हैक होने के कारण निगम के कंप्यूटर सिस्टम काम नहीं कर पा रहे हैं। बताया जाता है कि वर्तमान में निगम में संपत्तिकर भवन नामांतरण के साथ ही विवाह पंजीयन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, फायर परमिशन, ट्री कटिंग, ट्रेड लाइसेंस, बिल्डिंग परमिशन आदि कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed