फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Raksha Khadse arrived to visit Mahakaleshwar, PM's brother Pankaj Modi also took blessings of Baba Mahakal

MP: महाकालेश्वर दर्शन करने पहुंचीं सांसद रक्षा खडसे, पीएम के भाई पंकज मोदी ने भी लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

Tue, 21 Feb 2023 03:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 03:40 PM IST
सार

जलगांव सांसद रक्षा खडसे ने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन-दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वे नंदी हॉल में बाबा महाकाल की स्तुति करती हुई नजर आईं। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए।

विज्ञापन
MP Raksha Khadse arrived to visit Mahakaleshwar, PM's brother Pankaj Modi also took blessings of Baba Mahakal
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची जलगांव सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन वीआईपी श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन पूजन करने आते रहते हैं। मंगलवार को जलगांव की सांसद रक्षा खडसे ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन व पंचामृत अभिषेक किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी भी बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आर. के. तिवारी ने बताया कि जलगांव सांसद रक्षा खडसे ने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन-दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वे नंदी हॉल में बाबा महाकाल की स्तुति करती हुई नजर आईं। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए। वहीं, महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने उनका प्रसाद, दुपट्टा व बाबा महाकाल की तस्वीर प्रदान कर सम्मान किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने नंदीहॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए जिनका मंदिर समिति की ओर से दुपट्टा, प्रसाद व भगवान श्री महाकाल की तस्वीर प्रदान कर सम्मान किया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवती अमावस्या पर तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सोमवती अमावस्या पर्व पर धार्मिक नगरी उज्जैन में स्नान दान व दर्शन का विशेष महत्व है। इसीलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. जिन्होंने मां क्षिप्रा में स्नान कर बाबा महाकाल के दर्शन भी किए। मंदिर में प्रातः भस्म आरती के पश्चात श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य थी लेकिन दोपहर तक श्रद्धालुओं की संख्या निरन्तर बढ़ती गई। एक अनुमान के अनुसार शाम सात बजे तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मन्दिर कर्मचारियों व अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन हेतु मोर्चा सम्भाला व गणेश तथा कार्तिक मण्डपम से श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए। कार्तिक मंडपम के नए बनाये गए मार्ग से बहुत मदद मिली। सभी दर्शनार्थियों को कार्तिक व गणेश मंडपम से दर्शन कराए गए फिर रैंप से होते हुए निर्गम द्वार की ओर पहुंचे। 

मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग व भीड़ की स्थिति में संतुलन स्थापित करते हुए दोपहर बाद से शीघ्रदर्शन व गर्भगृह से पुष्प-जल अर्पण दर्शन की रसीद श्रद्धालुओं की मांग पर प्रारम्भ की गई, जिससे अनेक दर्शनार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed