फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Politics Home Minister Narottam Mishra reached Ujjain commented on Kamal Nath

MP Politics: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज- उनकी उम्र हो गई, बिना सहारे के बैठना-उठना दुश्वार

Thu, 06 Apr 2023 07:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 07:39 PM IST
सार

उज्जैन पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ को आड़े हाथों लिया। गृहमंत्री बोले, अब उनकी उम्र हो गई है, वे बिना सहारे के न उठ पाते हैं और न ही बैठ पाते हैं। गृहमंत्री सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भी पहुंचे।

विज्ञापन
MP Politics Home Minister Narottam Mishra reached Ujjain commented on Kamal Nath
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बाबा महाकाल के दर्शन करने गुरुवार दोपहर को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद में नंदीहाल में बैठकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान मंदिर के पुजारीगणों द्वारा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के माध्यम से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर एक विशेष संकल्प भी दिलाया गया। 

विज्ञापन


बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में पहुंचे, यहां उन्होंने महाराज का स्वागत अभिनंदन करने के साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य का आर्शीवाद लेने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, अगर कोई उज्जैन आए और बाबा महाकाल के दरबार में न जाए, यह तो हो ही नहीं सकता। बाबा महाकाल की कृपा पूरे प्रदेश पर बनी रहे। यही बाबा महाकाल से कामना है।
विज्ञापन


पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल कि कुछ लोगों का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पंडित प्रदीप मिश्रा पर कब्जा कर रहे हैं? गृहमंत्री का जवाब था कि किसी संत पर कभी कोई कब्जा नहीं कर सकता। भगवान की भक्ति करना सदमार्ग पर लोगों को ले जाने वाले लोगों का सहयोग करना कोई गलत काम नहीं है। मैं इसे गलत नहीं मानता। इंदौर में संत अनिरुद्धाचार्य जी को बम से उड़ाने की धमकी के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रशासन, शासन सभी हैं। संत श्री को डरने और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पूरा मामला मेरे संज्ञान में है, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार द्वारा बागेश्वर धाम पर दर्ज किए गए मामले को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि अभी मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। अंत में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी की उम्र हो गई है। बिना किसी के सहारे से न वे उठ पाते हैं और न ही बैठ पाते हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ गलत नहीं कहा है, मुझे ही नहीं अब तो खुद कमलनाथ जी को भी यह मान लेना चाहिए कि उनकी उम्र हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed