{"_id":"65bdb06185efb0f9400e1b26","slug":"mp-news-the-miscreant-who-tried-to-break-the-atm-is-in-police-custody-investigation-continues-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एटीएम तोड़ने का प्रयास करने वाले बदमाश पुलिस हिरासत में, चोरी का सुराग मिला, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एटीएम तोड़ने का प्रयास करने वाले बदमाश पुलिस हिरासत में, चोरी का सुराग मिला, पूछताछ जारी
Sat, 03 Feb 2024 08:47 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 08:47 AM IST
सार
Ujjain: शहर के केडी गेट पर बैंक का एटीएम तोड़ने के प्रयास के मामले में पुलिस ने कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ में चोरी का सुराग मिला है, जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
जीवाजीगंज थाना, उज्जैन
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
बीती 31 जनवरी की रात कुछ बदमाशों ने जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के केडी गेट स्थित इंडिया वन बैंक का एटीएम तोड़ने का प्रयास किया था। मामले का पता चलने पर बैंक अधिकारियों ने जांच शुरू की थी और एटीएम में लगे कैमरों के फुटेज देखे थे। जिसमें चार से पांच बदमाश एटीएम तोड़ने का प्रयास करते दिखाई दिए थे। एटीएम कर्मचारी लाखनसिंह राजपूत ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा की जा रही छानबीन में सामने आया कि बदमाश नागदा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस संबंध में एक टीम रवाना कर पुलिस ने चार बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। इनसे की जा रही पूछताछ में 2 दिन पहले हुई चोरी का सुराग भी मिला है। टीआई राकेश भारती ने बताया कि मामले की जांच जारी है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है, जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
