फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Rusted Maruti is the night shelter of an elderly woman in Ujjain

MP News: जंग लगी मारुति है इस बुजुर्ग महिला का रैन बसेरा, कोरोना में कोई छोड़कर गया तब से वापस लेने नहीं आया

Sat, 09 Sep 2023 10:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 10:40 PM IST
सार

क्या आपको लगता है कि एक जंग लगी मारुति कार किसी का रैन बसेरा हो सकती है। यदि नहीं तो आपका अनुमान गलत है। उज्जैन जिले में तीन साल से एक बुजुर्ग ने पुरानी जंग लगी मारुति वैन को ही अपना आशियाना बना रखा है। जहां वह अपना जीवन यापन कर रही है। क्षेत्र के लोगों की मदद की भावना ही है कि महिला को आंखों से दिखाई नहीं देने के कारण कोई उनकी इस वैन की सफाई करवा देता है तो कोई उनके दोनों समय के खाने की व्यवस्था कर देता है। कुल मिलाकर बुजुर्ग महिला जैसे-तैसे अपनी जिंदगी इस वैन में काट रही है।

विज्ञापन
MP News Rusted Maruti is the night shelter of an elderly woman in Ujjain
बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में मक्सी रोड स्थित बस डिपो के बाहर पड़ी पुरानी बगैर पहियों की मारुति वैन के अंदर 75 साल की कुक्कू बाई निवासी आगर-मालवा जिला, पिछले तीन साल से रहकर गुजारा कर रही है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि कोरोना में कोई इस बुजुर्ग को सड़क पर छोड़कर चला गया था, तब से महिला यहीं खड़ी टूटी-फूटी कार के अंदर ही रह रही है। 

विज्ञापन


पहले तो महिला खुद चल फिर लेती थी, लेकिन पिछले एक साल से महिला को आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है। तब से हम सब मिलकर बुजुर्ग महिला का ध्यान रखते हैं। दोनों टाइम के भोजन की व्यवस्था, साथ ही में पहनने के लिए कपड़े भी देते हैं। तीन साल से अधिक समय से यहां रह रही है। हमने महिला से बात की थी, जिसमें महिला ने बताया था कि वह आगर की रहने वाली है। महिला की उम्र करीबन 75 साल के ऊपर है। महिला को दिखाई नहीं देने के कारण अब गाड़ी से उतर भी नहीं पाती है, जिस कारण हम लोग मिलकर साफ-सफाई कर देते हैं। एक टाइम के भोजन के रुपये एक युवक दे जाता है। पास में बने ढाबे से महिला का भोजन ढाबे वाला महिला को दे देते हैं।
विज्ञापन


दुर्घटना का रहता है भय
स्थानीय रहवासी बताते हैं कि अब तो बुजुर्ग महिला का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। दिखाई नहीं देने के कारण रोड पर आने का डर रहता है और यहां एक्सीडेंट भी अधिक होते हैं। यहां के निवासियों ने कई बार 100 डायल वालों को भी बताया है। उनका कहना है कि इसकी जानकारी लेकर आओ तो बुजुर्ग महिला को अनाथ आश्रम भिजवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने किया था गाड़ी ले जाने का विरोध
कुछ महीने पूर्व मक्सी रोड डिपो के बाहर खड़ी टूटी-फूटी मारुति वैन को उठाने के लिए कुछ दलाल वहां पहुंचे। दलालों को यह नहीं मालूम था कि उस गाड़ी में एक बुजुर्ग महिला रहती है। जब उन्होंने गाड़ी में महिला को देखा तो महिला को गाड़ी से उतारकर गाड़ी ले जाने का प्रयास किया। लेकिन यहां के निवासियों ने मारुति वैन लेने आए दलालों को वहां से भगाया, उसके बाद फिर महिला को गाड़ी में रहने के लिए जगह मिल गई और आज तक महिला इस गाड़ी के अंदर रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed