{"_id":"63ac46e3051fd0444e35f224","slug":"mp-news-panchayat-secretary-demanded-6000-bribe-for-issuance-of-noc-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पंचायत सचिव ने एनओसी के नाम पर मांगे छह हजार रुपये, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पंचायत सचिव ने एनओसी के नाम पर मांगे छह हजार रुपये, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
Wed, 28 Dec 2022 07:08 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 28 Dec 2022 07:08 PM IST
सार
उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम कड़छा के सचिव को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। किसान ने उसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
उज्जैन में लोकायुक्त ने सचिव को रंगे हाथों पकड़ा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसमें ग्राम कड़छा के सचिव को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। किसान की शिकायत के आधार पर विभाग ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले किसान विजय जाट ने 27 दिसंबर को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि खेत में फोरलेन बनाने वाली कंपनी को खेत समतल करने के लिए संपर्क किया था। इसका अनुबंध भी किया था। इसके लिए शासकीय अनुमति की जरूरत थी। एनओसी लेने के लिए जब वह ग्राम कड़छा के सचिव के पास पहुंचा तो उससे छह हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इस मामले में किसान ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज करवाई। सचिव ने किसान को रिश्वत लेने के लिए नरवर के पास बुलाया था, जहां पर लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
लोकायुक्त निरीक्षक दीपक शेजवार के मुताबिक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आवेदक विजय जाट और सचिव राकेश सोनगरा के बीच हुई बातचीत की वॉइस रिकॉर्डिंग भी की गई थी। पड़ताल में शिकायत सही पाई गई तो आरोपी को नरवर के एक रेस्टोरेंट के पास बने तिराहे से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया।
विज्ञापन
पहले मांगी थी बीस हजार रुपये की रिश्वत
सचिव ने किसान से एनओसी देने के लिए बीस हजार की मांग की थी। किसान ने अपनी मजबूरी बताई तो सचिव ने दस हजार रुपये देने की बात कही। यह सिलसिला चलता रहा और फिर छह हजार रुपये में एनओसी देने की बात तय हो गई। यह भी बताया गया है कि सरपंच ने तो एनओसी पर साइन कर दिए थे लेकिन सचिव रिश्वत मांग रहा था।
किसान ने सिर पर हाथ फेरा और पकड़ा गया घूसखोर
उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने नरवर में किसान से एनओसी देने के नाम पर छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ग्राम सचिव को गिरफ्तार तो किया लेकिन रिश्वतखोर को पकड़ने के लिए किसान ने सिर पर हाथ फेरकर लोकायुक्त टीम को इशारा किया। इसके बाद लोकायुक्त ने पंचायत सचिव को धर-दबोचा। कार्रवाई के दौरान हाथ धुलवाने पर रिश्वतखोर पंचायत सचिव के हाथ गुलाबी हो गए।
