फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News: Kidnapped a minor who came out to shut down the water motor, then took her to the field and raped her

MP News: पानी की मोटर बंद करने बाहर निकली नाबालिग को किया अगवा, फिर खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

Mon, 26 Jun 2023 09:53 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 09:53 AM IST
सार

उज्जैन में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 14 वर्षीय बालिका का पहले अपहरण किया गया फिर उसके साथ जबर्दस्ती की गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: Kidnapped a minor who came out to shut down the water motor, then took her to the field and raped her
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

रात को पानी की मोटर बंद करने बाहर आई बालिका को गांव के युवक ने अगवा कर लिया और समीप खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बालिका का शोर सुनकर पिता और भाभी पहुंचे। आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


चिमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उंडासा में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका कक्षा 8वीं की छात्रा है। शनिवार को उसकी मां और बहन रिश्तेदारी में कानड़ गए थे। घर पर पिता और भाभी थे। भाई बाजार से नहीं लौटा था। बालिका रात 9 बजे के लगभग घर के बाहर पानी की मोटर बंद करने के लिए निकली थी। तभी गांव में रहने वाला अर्जुन पिता मदन ने उसका मुंह दबाया और उठाकर समीप खेत में ले गया। जहां बालिका के साथ गलत काम करने लगा। बालिका ने शोर मचाया, पिता और भाभी आवाज सुनकर घर के पीछे खेत तक आए तो अर्जुन उन्हें देख भाग निकला। बालिका का भाई देर रात घर लौटा और परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। 
विज्ञापन


एसआई करण खोवाल ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और परिजनों की शिकायत पर आरोपी अर्जुन के खिलाफ धारा 363, 366-ए, 376, 376 (3) और लैगिंग अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा 3, 4 (2) में प्रकरण दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed