फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News government school of Ujjain children got bathroom and drain cleaned Education department ordered an in

MP News: उज्जैन के सरकारी स्कूल में बच्चों से बाथरूम और नाली साफ करवाया गया, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

Tue, 29 Aug 2023 04:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 04:43 PM IST
सार

उज्जैन जिले में झारड़ा तहसील के तहत आने वाले एक स्कूल में बच्चों से साफ-सफाई करवाने का मामला सामने आया है। बच्चों द्वारा सफाई करने के दौरान किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल, शिक्षा विभाग की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
MP News government school of Ujjain children got bathroom and drain cleaned Education department ordered an in
स्कूल में साफ-सफाई करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर झारड़ा तहसील के ग्राम पांडलिया में सरकारी स्कूल में बच्चों से साफ-सफाई कराने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, शिक्षकों ने अधिकारियों को बताया कि बच्चों से परिसर की मिट्टी और अन्य सामग्री हटवा रहे थे।

विज्ञापन


मामला शनिवार का बताया जा रहा है। वीडियो में बच्चे स्कूल टॉयलेट की गंदगी साफ करते नजर आ रहे हैं। झारड़ा के ग्राम पांडलिया के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर आरोप है कि वे छात्रों से टॉयलेट और नाली को साफ करवा रहे थे। स्कूल के पास से गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। उन्हें देख शिक्षकों ने सफाई बंद करवा दी। इसके बाद खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सफाई कर रहे छात्र पास ही बने हौज पर हाथ धोने चले गए। पूछताछ करने पर छात्र ने डरते हुए सफाई करने की बात भी कबूली। 
विज्ञापन


मामले की करवाई जा रही जांच
वीडियो सामने आने के बाद सहायक जिला शिक्षा अधिकारी गिरीश तिवारी ने मौके पर कैलाश दंडोतिया को जांच के लिए भेजा। शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक और कर्मचारी से मोबाइल पर बात की। अपनी सफाई में शिक्षक और कर्मचारी ने बताया कि स्कूल परिसर में मिट्टी जम गई थी। कर्मचारी और छात्र सभी मिलकर मिट्टी हटा रहे थे। शिक्षा अधिकारी गिरीश तिवारी का कहना है कि उन्हें ऐसी सूचना मिली की टॉयलेट तो साफ नहीं करा रहे थे, वहां से एक नाली निकली है, इसे ही साफ कराया जा रहा था। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed