फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Fear of fire in Ujjain after Satpura Bhavan MLA Mahesh Parmar wrote letter to Commissioner

MP News: सतपुड़ा भवन के बाद उज्जैन में भी आग लगने की आशंका, MLA महेश परमार ने संभागायुक्त को लिखी चिट्ठी

Wed, 14 Jun 2023 04:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Jun 2023 04:35 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस विधायक महेश परमार ने उज्जैन संभागायुक्त को चिट्ठी लिखी है। विधायक ने राजधानी भोपाल में सतपुड़ा भवन के बाद अब उज्जैन में भी आग लगने की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन
MP News Fear of fire in Ujjain after Satpura Bhavan MLA Mahesh Parmar wrote letter to Commissioner
कांग्रेस विधायक महेश परमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग लगने के बाद महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो जाने और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले स्वाहा हो जाने के बाद कांग्रेस विधायक महेश परमार ने संभागायुक्त उज्जैन को पत्र भेजा है। साथ ही कहा है कि समस्त विभागों को निर्देशित किया जाए कि वे अपने विभागों में अग्निशमन उपकरण और अन्य साधन सुसज्जित रखें, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा पर ध्यान दें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार कुछ ही महीनों की मेहमान है और विगत 20 साल के शासन में धर्म नगरी उज्जैन में भाजपाइयों ने और उनके पिट्ठू अधिकारियों ने बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार किया है। यहां तक कि भगवान महाकालेश्वर को भी नहीं छोड़ा है और महाकाल लोक का भ्रष्टाचार जगजाहिर है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता एडवोकेट ने बताया, आगामी विधानसभा चुनाव सामने है और सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार का अंतिम समय चल रहा है। इस डर के चलते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा भ्रष्टाचार से संबंधित फाइलें नष्ट करवा रही है। भोपाल सतपुड़ा भवन में लगी आग इसका जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तर्ज पर विधायक महेश परमार ने चिंता जताई है और आशंका व्यक्त की है कि उज्जैन में भी कई महत्वपूर्ण विभागों में जिनके भ्रष्टाचार के प्रकरण लंबित हैं और जांच लंबित हैं। वे फाइलें नष्ट की जा सकती हैं और भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिटाए जा सकते हैं। इसी को लेकर विधायक महेश परमार द्वारा संभाग आयुक्त को पत्र लिखकर चेताया गया है और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed