फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Lok Sabha Polls Interesting contest on Ujjain Lok Sabha seat nine candidates in the fray

MP LS Polls: उज्जैन लोकसभा सीट पर रोचक मुकाबला, नौ प्रत्याशी मैदान में, दो अनिल तो दो महेश आमने-सामने

Mon, 29 Apr 2024 09:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 09:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव में उज्जैन में रोचक मुकाबला होगा। यहां कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें दो अनिल तो दो महेश चुनाव में आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Polls Interesting contest on Ujjain Lok Sabha seat nine candidates in the fray
उज्जैन लोकसभा सीट के प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए उज्जैन में 13 मई 2024 को मतदान होने वाले हैं। इसके पहले सोमवार को नाम वापसी की अंतिम दिनांक पर यह तस्वीर साफ हो गई कि आखिर चुनाव में कितने प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव में कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें से इस बार दो अनिल तो दो महेश आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन


नाम निर्देशन के अंतिम दिन उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस नहीं लिया है, जिसके बाद अब यह साफ हो गया है कि अब कुल नौ अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए मैदान में रहेंगे। इसमें भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी अनिल फिरोजिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी महेश परमार, भीम सेना दल के डॉ. हेमंत परमार, बहुजन समाज पार्टी के प्रकाश चौहान, निर्दलीय गंगा मालवीय, निर्दलीय महेश परमार, निर्दलीय अभ्यर्थी अनिल, निर्दलीय अभ्यर्थी ईश्वरलाल और निर्दलीय अभ्यर्थी सुरेश शामिल हैं। विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार यह लोकसभा चुनाव भी रोचक होगा। क्योंकि चुनाव में भी एक ही नाम के दो प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


इस चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से जहां महेश परमार चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं, निर्दलीय के रूप में महेश पिता रतनलाल परमार निवासी कनार्दीपुरा तराना भी चुनावी मैदान में हैं। उनके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से जहां अनिल फिरोजिया चुनावी मैदान में हैं तो वहीं ग्राम डोलची मकान क्षेत्र में रहने वाले अनिल पिता भागीरथ मालवीय भी इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र हुए अमान्य
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के लिए प्राप्त 11 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्रों की कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर नीरज कुमार सिंह की उपस्थिति में की गई स्क्रूटनी की गई थी, जिसमें नौ अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत और दो अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र अमान्य किए गए थे। दीपिका द्वारा इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी के रूप में नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया था, जिनके आवश्यक संख्या में प्रस्तावक नहीं होने और शपथ पत्र पूर्णतः प्रस्तुत नहीं करने पर नाम निर्देशन पत्र अमान्य किया गया था। इसी प्रकार पीपुल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया के अभ्यर्थी पुष्पेंद्र द्वारा भी शपथ पत्र पूर्णतः प्रस्तुत न करने पर उनका नाम निर्देशन पत्र अमान्य किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed