फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election Result Ujjain votes Counting will happen tomorrow BJP people have put up victory banners today

MP Election Result: गजब है भाई...मतगणना कल होगी और बीजेपी वालों ने जीत के बैनर आज ही लगा दिए

Mon, 03 Jun 2024 08:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 08:50 PM IST
सार

MP Election Result: यह बैनर लोगों का ध्यान इसलिए भी आकर्षित कर रहा है। क्योंकि बैनर पर जय सनातन तय सनातन, सनातन की प्रचंड जीत पर जन-जन का अभिनंदन जैसी बात लिखी हुई है।

विज्ञापन
MP Election Result Ujjain votes Counting will happen tomorrow BJP people have put up victory banners today
बीजेपी वालों ने लगाए जीत के बैनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना भले ही मंगलवार सुबह से शुरू होगी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर उनके समर्थकों में इतना अपार उत्साह है कि उन्होंने शहर में बीजेपी की प्रचंड जीत के पोस्टर और बैनर लगा दिए हैं। इन पोस्टरों-बैनरों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के फोटो लगाने के साथ ही इस जीत को सनातन की जीत बताया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि सोमवार शाम शहरवासी उस समय आश्चर्यचकित रह गए, जब उन्होंने जिला चिकित्सालय, फ्रीगंज ओवर ब्रिज और फ्रीगंज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बैनर देखे। इन बैनरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी के साथ ही अन्य नेताओं के भी फोटो लगे हुए थे। यह बैनर लोगों का ध्यान इसलिए भी आकर्षित कर रहा था। क्योंकि बैनर पर जय सनातन तय सनातन...सनातन की प्रचंड जीत पर जन-जन का अभिनंदन जैसी बात लिखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्जिट पोल ने भी बताई थी भाजपा की बढ़त
दो जून को लोकसभा चुनाव के सातवें सत्र के चुनाव संपन्न होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में भारी बढ़त के रूप में बताया गया था। कुछ लोगों ने भले ही एग्जिट पोल को सही मानने की बजाय चार जून का इंतजार करने की बात इस दौरान कही। लेकिन कुछ ने एग्जिट पोल पर विश्वास कर जमकर खुशियां भी मनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed