फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election: Out of 7 seats in Ujjain, 2 candidates with same name contesting on 2 seats, husband wife also

MP Election: उज्जैन की 7 सीटों पर मुकाबला रोचक; 2 सीट पर एक ही नाम के 2 प्रत्याशी, 1 पर पति-पत्नी भी मैदान में

Tue, 31 Oct 2023 01:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 31 Oct 2023 01:46 PM IST
सार

MP Assembly Election: उज्जैन की सात सीटों पर चुनावी मुकाबला बड़ा ही रोचक होने वाला है। यहां तराना विधानसभा क्षेत्र से एक नाम के दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, महिदपुर विधानसभा से भी एक नाम के दो प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। इसके साथ ही महिदपर से कांग्रेस प्रत्याशी और उनकी पत्नी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
MP Election: Out of 7 seats in Ujjain, 2 candidates with same name contesting on 2 seats, husband wife also
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार उज्जैन जिले की सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव कुछ रोचक रहने वाला है। निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार, 30 अक्टूबर तक सातों विधानसभा सीट से कुल 79 प्रत्याशी 109 नामांकन दर्ज करवा चुके हैं। इस चुनाव में अंत तक कौन डटा रहेगा, यह तो अभी किसी को पता नहीं है। लेकिन 30 अक्टूबर तक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भरे गए नामांकन ने अभी यह स्थिति तो स्पष्ट कर दी है कि चुनावी मैदान में इस बार कौन किसके आमने-सामने होगा।

विज्ञापन


दो सीटों पर एक ही नाम के दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
तराना विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो इस बार इस सीट से कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी का आमना सामना तो बाद में होगा। लेकिन इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी महेश परमार ने जहां अपना नामांकन दर्ज करवाया है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी एक अन्य महेश परमार ने नामांकन दर्ज करवा दिया है। ऐसा ही कुछ महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिला है। जहां से भाजपा प्रत्याशी और विधायक बहादुर सिंह अपना नामांकन दर्ज करवाया है। वहीं, इस विधानसभा सीट से 19 प्रत्याशियों द्वारा दर्ज करवाए गए नामांकन में एक निर्दलीय प्रत्याशी बहादुर सिंह भी है।
विज्ञापन


तराना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार, महिदपुर से भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह और महिदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश जैन बोस

विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही सीट पर पति-पत्नी हुए आमने-सामने
उज्जैन जिले की इन सात विधानसभा सीटों में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम के प्रत्याशियों का निर्दलीय प्रत्याशी उतारने का मामला तो सुर्खियों में बना ही हुआ है। लेकिन महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से प्रत्याशी बनाए गए दिनेश जैन बोस की पत्नी मधु दिनेश जैन बोस भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इस चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही हैं। कुल मिलाकर पति और पत्नी दोनों ही इस चुनाव में आमने-सामने हैं।



79 में से सिर्फ तीन महिला प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
वर्तमान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर राजनीति करने का दावा कर रही हैं। लेकिन उज्जैन जिले में सातों विधानसभा सीटो पर दर्ज करवाए गए नामांकन पर नजर दौड़ाई जाए तो पता चलेगा कि इन 79 नामांकन में सिर्फ तीन महिला प्रत्याशियों ने ही अपना नामांकन दर्ज करवाया है। इनमें उज्जैन उत्तर से कांग्रेस की प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी, महिदपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मधु दिनेश जैन बोस और बड़नगर से बहुजन मुक्ति पार्टी की गंगाबाई ने नामांकन दर्ज करवाया है।

मालामाल कालूहेड़ा ने पूर्व सांसद को ही दे दिया 55 लाख का कर्ज
उज्जैन उत्तर से भारतीय जनता पार्टी ने इस बार छह बार के विधायक पारस जैन का टिकट काटकर अनिल जैन कालूहेड़ा पर भरोसा जताया है। लेकिन भाजपा के यह प्रत्याशी कितने मालामाल हैं। इस बात की जानकारी उनके द्वारा निर्वाचन अधिकारी को जमा करवाए गए फॉर्म से पता चलती है। निर्वाचन अधिकारी को दी गई जानकारी में उनके द्वारा बताया गया है कि उनकी कुल चल-अचल संपत्ति लगभग 6.5 करोड़ रुपये है। इस संपत्ति में से उन्होंने आधा दर्जन लोगों को लगभग एक करोड़ 32 लाख रुपये उधार दे रखे हैं। इन कर्जदारों में पूर्व सांसद और वर्तमान में आलोट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. चिंतामणि मालवीय का भी नाम है जो कि लगभग 55 लाख के कर्जदार हैं।

इन विधानसभा सीटों पर दर्ज हुए इतने नामांकन
उज्जैन उत्तर विधानसभा से 12 नामांकन
उज्जैन दक्षिण विधानसभा से 12 नामांकन
तराना विधानसभा से 11 नामांकन
नागदा विधानसभा से 16 नामांकन
घटिया विधानसभा से 12 नामांकन
महिदपुर विधानसभा से 19 नामांकन
बड़नगर विधानसभा से 27 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed