{"_id":"6541b99c7e0eefd8d608b146","slug":"mp-election-maya-trivedi-did-karva-chauth-shopping-said-i-will-fulfill-my-wife-religion-along-with-politics-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: माया त्रिवेदी ने की करवा चौथ की शॉपिंग, कहा- राजनीति के साथ पत्नी का धर्म भी निभाउंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: माया त्रिवेदी ने की करवा चौथ की शॉपिंग, कहा- राजनीति के साथ पत्नी का धर्म भी निभाउंगी
Wed, 01 Nov 2023 08:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 01 Nov 2023 08:06 AM IST
सार
MP Election 2023: माया त्रिवेदी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भले ही में इन दिनों काफी व्यस्त हूं लेकिन राजनीति के साथ ही में अपने प्रतिवर्त धर्म को भी निभाऊंगी। मैंने करवा चौथ की पूजन सामग्री खरीद ली है।
विज्ञापन
करवा चौथ की खरीदारी करती माया त्रिवेदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नामांकन दर्ज होने के बाद पूरे मध्यप्रदेश में चुनावी रंगत दिखाई देने लगी है। सुबह से लेकर शाम तक प्रत्याशी ढोल ढमाके और अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं के घर उनका आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच उज्जैन उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी राजनीति के साथ पतिव्रता धर्म निभाना नहीं भूली है। मंगलवार को अंकपात क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान वह अचानक करवा चौथ की सामग्री बेच रहे एक ठेले पर रुकी और उन्होंने करवा, नारियल, छलनी,फोटो के साथ ही कल होने वाले करवा चौथ के पूजन के लिए अन्य सामग्री भी ली। जनसंपर्क के दौरान उन्हें इस प्रकार सामग्री खरीदता देख कुछ देर तो कार्यकर्ता कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन उन्होंने जब कहा कि कल करवा चौथ है और जनसंपर्क के दौरान फिर मुझे समय मिले या ना मिले इसीलिए मैं यह सामग्री खरीद रही हूं तो सभी लोग इतनी व्यस्तता के दौरान भी सामग्री खरीदने पर उनकी प्रशंसा करते देखे गए।
माया त्रिवेदी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भले ही में इन दिनों काफी व्यस्त हूं लेकिन राजनीति के साथ ही में अपने प्रतिवर्त धर्म को भी निभाऊंगी। मैंने करवा चौथ की पूजन सामग्री खरीद ली है। शाम को मैं घर पहुंचकर मेहंदी लगाऊंगी और उसके बाद कल पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखूंगी और जनसम्पर्क भी करूंगी। रात को चन्द्रमा के दर्शन के बाद मेंं प्रतिवर्ष की तरह मैं पति का पूजन भी करूंगी।