{"_id":"65589471f58039fc0b0ae8e6","slug":"mp-election-2023-work-of-collecting-electronic-voting-machines-continued-throughout-the-night-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: प्रत्याशियों की किस्मत स्ट्रांग रूम में कैद; सुबह तक चला ईवीएम जमा करने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: प्रत्याशियों की किस्मत स्ट्रांग रूम में कैद; सुबह तक चला ईवीएम जमा करने का काम
Sat, 18 Nov 2023 04:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 18 Nov 2023 04:09 PM IST
सार
MP Election 2023: आज सुबह तक चलता रहा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जमा करने का काम। सबसे पहले उज्जैन उत्तर के स्ट्रांग रूम में तो सबसे अंतिम में तराना के स्ट्रांग रूम में लगी सील।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम में सील लगाते अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जमा करने का काम पूरी रात चला रहा और वोटिंग मशीन, जहां रखी है उन स्ट्रांग रूम को सील करने में सुबह हो गई। वहीं, स्क्रूटनी का काम तो अभी भी अधिकारी कर ही रहे हैं, जो दोपहर तक चलेगा।
विज्ञापन
जिले का मतदान वैसे तो कल 6 बजे निपट गया था, लेकिन उसके बाद मतदान अधिकारियों मतदान की संख्या एवं पत्र देने में रात 9 बज गए। इसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जमा करने के लिए दल पहुंचना शुरू हो गए। जिस प्रकार से हर टेबल पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वितरण की गई थी। उसी प्रकार हर टेबल से ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं अन्य सामग्री जमा कराई गई।
विज्ञापन
सबसे पहले उज्जैन उत्तर की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जमा हुई, क्योंकि यह शहर का सबसे पास वाला इलाका है। रात 3:30 बजे तक सभी दलों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जमा कर ली गई थी।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जमा करने के बाद सभी मशीनों को विधानसभा वार स्ट्रांग रूम में रखवाने का काम शुरू हुआ। सबसे पहले उज्जैन उत्तर का स्ट्रांग रूम सील हुआ और सबसे आखिरी में आज सुबह तराना विधानसभा का स्ट्रांग रूम सील किया गया।
स्ट्रांग रूम सील करने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर और उनकी टीम तथा निर्वाचन कार्यालय की टीम ने स्क्रूटनी का काम शुरू कर दिया है। उप जिला जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह कवचे ने बताया दोपहर एक बजे तक स्क्रूटनी का काम चलेगा। सभी विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन सभी दलों के प्रतिनिधियों के सामने अंदर रखी गई और स्ट्रांग रूम पर सील लगाई गई तथा वहां पुलिस सुरक्षा और गार्ड भी लगाए गए हैं। अब सील तीन दिसंबर को मतगणना के दिन ही खोली जाएगी। कब तक कड़ी सुरक्षा के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन रहेगी।
