फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mp Election 2023: Satta Ka Sangram At Ujjain

सत्ता का संग्राम: उज्जैन में कांग्रेस नेता ने कहा- प्रदेश में खरीद फरोख्त से बनी सरकार, भाजपा ने किया पलटवार

Wed, 08 Nov 2023 05:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 Nov 2023 05:29 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज उज्जैन में 'सत्ता का संग्राम' हुआ।

विज्ञापन
Mp Election 2023: Satta Ka Sangram At Ujjain
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां उज्जैन पहुंचा है। जहां हमने नेताओं से बात की।

विज्ञापन


इसी कड़ी में  कांग्रेस नेता ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा ये है कि आम पब्लिक के बीच है कि पिछले बार कांग्रेस की सरकार बनी थी, जनता ने बहुमत से सरकार से बनाई थी। लेकिन हमारी सरकार किसी प्रकार से चुरा ली गई। पर अब मध्य प्रदेश की जनता, हमारी पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ता सयुंक्त रूप से इसका बदला लेने के लिए तैयार है। दूसरी बात ये कि जितने भी मुद्दों पर हमने किसानों के लिए काम किया, लेकिन  भाजपा की खरीद फरोख्त सरकार में किसानों के कर्ज तक माफ नहीं हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता को याद है कि कैसे प्रदेश में भाजपा ने खरीद फरोख्त की सरकार बनाई थी, पर अब जनता जागरूक हो गई है और इसका जवाब देगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी नेता ने दिया जवाब
इसी को लेकर भाजपा नेता सुनील कुमार सोनी ने पलटवार करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में हमने सड़कें बनवाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो इंदौर जाने में 2 घंटे का समय लगता था, लेकिन हमारी सरकार बनते ही मात्र 45 मिनट में उज्जैन से इंदौर पहुंच सकते है। वहीं एक और  नेता ने कहा कि 2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तब जनता को ये पता चल गया था कि इनकी इच्छा शक्ति सरकार बनाने की नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने हर तरह से प्रदेश के किसानों, युवाओं के साथ धोखा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed