फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election 2023: PM Modi will come to MP on October 30, will address the election rally

MP Election 2023: मोदी 30 अक्तूबर को आ सकते हैं एमपी, महाकाल की नगरी से करेंगे प्रदेश में चुनावी सभा का शंखनाद

Tue, 24 Oct 2023 11:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 11:33 AM IST
सार

MP Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्तूबर को उज्जैन से चुनावी सभा की शुरुआत कर सकते हैं जो कि प्रदेश की सबसे पहली और बड़ी सभा होगी। इस बात के संकेत सोमवार को उज्जैन आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिए थे। 

विज्ञापन
MP Election 2023: PM Modi will come to MP on October 30, will address the election rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होने वाले हैं। इस चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 30 अक्टूबर को कार्तिक मेला प्रांगण या नानाखेड़ा स्टेडियम पर चुनावी सभा ले सकते हैं, जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली चुनावी सभा है, जो कि अच्छी और भव्य रूप से हो इसे ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है प्रत्याशियों ने जहां अपने नामांकन भरना शुरू कर दिए हैं, वहीं चुनाव अभियान की शुरुआत भी जल्द होने वाली है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन से चुनावी सभा की शुरुआत कर सकते हैं जो कि प्रदेश की सबसे पहली और बड़ी सभा होगी। इस बात के संकेत सोमवार को उज्जैन आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिए थे। उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्तूबर को मिजोरम की यात्रा के बाद दोपहर बाद सीधे उज्जैन आएंगे और उनकी यहां चुनावी सभा रखी गई है। आप सभी मिलकर तैयारी करें।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी अभियान की शुरुआत यहीं से करने जा रहे हैं। इसलिए सभा अच्छी और बड़ी होना चाहिए। नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए भाजपा के दोनों प्रत्याशी डॉ. मोहन यादव एवं अनिल जैन कालूहेड़ा के साथ सभी भाजपा नेता सभा स्थल के संभावित स्थल का दौरा करेंगे। सम्भवतः प्रधानमंत्री की सभा नानाखेड़ा स्टेडियम या कार्तिक मेला प्रांगण में जहां पिछले वर्ष नवंबर में सभा हुई थी। इन दोनों स्थल में से कोई एक स्थल तय किया जाएगा। इसका निर्णय मंगलवार दोपहर बाद स्थल निरीक्षण करने के बाद किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर प्रदेश के चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह भी है कि मालवा में यदि भाजपा जीती तो सरकार बनती है और सबसे पहले ध्यान भाजपा के बड़े नेताओं का मालवा की सीटों पर ही है इसीलिए यहीं से प्रदेश के चुनाव अभियान का प्रारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed