फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election 2023: Paras Jain pain after being denied ticket, wrote this on social media

Ujjain: पारस जैन का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर लिखा- टिकट काटने से पहले पूछते तो सम्मान को ठेस नहीं पहुंचती

Mon, 23 Oct 2023 11:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 11:40 AM IST
सार

MP Election 2023: उज्जैन उत्तर सीट से छह बार के विधायक रहे पारस जैन की जगह इस बार भाजपा ने अनिल जैन कालूहेड़ा को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं अब पारस जैन का टिकट काटे जाने पर दर्द छलका है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Paras Jain pain after being denied ticket, wrote this on social media
पारस जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन उत्तर क्षेत्र से 6 बार के विधायक पारस जैन का टिकट काटकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अनिल जैन कालूहेड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। टिकट मिलने के बाद अनिल जैन कालूहेड़ा पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक पारस जैन पार्टी के उन सभी वरिष्ठों से मिलने जा चुके हैं जो की उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी जता रहे थे। मेल मुलाकात के दौरान तो सभी अनिल जैन कालूहेड़ा के साथ होने की बात कह रहे हैं लेकिन शीर्ष नेतृत्व द्वारा अचानक छह बार के विधायक पारस जैन का टिकट काटे जाने से वे अब कहीं ना कहीं नाराज जरूर है, जिसका दर्द उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पेज पर डाली गई एक पोस्ट के माध्यम से बयां किया है, जिसमें उन्होंने यह लिखा है कि मुझे इस बात का कोई दुख नहीं है कि मुझे दोबारा चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला क्योंकि अवसर सभी को मिलना चाहिए, लेकिन उज्जैन उत्तर से छह बार के विधायक और एक वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के नाते मुझे एक बार पूछा जाता या मुझे विश्वास में लेकर बताया जाता तो मेरे सम्मान को इतनी ठेस नहीं पहुंचती। विधायक पारस जैन द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट के बाद उनके हजारों समर्थक इस पोस्ट पर अपने विचार व्यक्त कर उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं। इस पोस्ट से कहीं ना कहीं विधायक पारस जैन की उस पीड़ा को भी जगजाहिर कर दिया है जो कि अचानक टिकट काटे जाने के बाद उनके मन में आई है। 
विज्ञापन


पोस्ट में लिखी ये बात
मैं अपने ह्रदय की शुभकामनाओं के साथ उज्जैन की जनता और भारतीय जनता पार्टी का आभारी हूं और धन्यवाद देना चाहता हूं कि उनके आशीर्वाद से इतने वर्षों तक मुझे सेवा का मौका दिया गया और मैंने इस दायित्व को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय सुन्दरलाल पटवा जी ने मुझसे कहा था कि पारस जी, आपने राजनीति में सफेद चादर के साथ प्रवेश किया है और आप सफेद चादर के साथ ही जाएंगे। मुझे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी  के ऐसे कई वरिष्ठों का आशीर्वाद समय-समय पर मिलता रहा और मैं उन सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं। मुझे इस बात का दु:ख नहीं है कि मुझे दोबारा चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला क्योंकि अवसर सभी को मिलना चाहिए, लेकिन उज्जैन उत्तर से छह बार विधायक और एक वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के नाते मुझसे एक बार पूछा जाता या मुझे विश्वास में लेकर बताया जाता तो मेरे सम्मान को इतनी ठेस नहीं पहुँचती। भारतीय जनता पार्टी हमारी माँ है और माँ से बढ़कर कोई नहीं है। मैंने एक कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की थी और आज भी मैं अपना कार्य अपनी पार्टी के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में करता रहूँगा। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश, प्रदेश और शहर तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए मैं पूरे उज्जैन की जनता से आग्रह करता हूँ कि इस विधानसभा चुनाव में भी आप अपना मूल्यवान वोट भाजपा को देकर निरंतर विकास और समृद्धि की और यह सफर जारी रखें। जनसेवा का जो कार्य मुझे भाजपा और संघ ने सिखाया वो आगे भी मेरे  द्वारा निरंतर जारी रहेगा क्योंकि मेरे जीवन का उद्देश्य ही यही है। पारस जैन फाउंडेशन के नाम से एक छोटे से ट्रस्ट की स्थापना कर मैं अपने लोगों के साथ मिलकर ग़रीबों और ज़रूरतमंदों की मदद करता रहूँगा। मुझे आशा है मेरे रहते और मेरे बाद भी ये ट्रस्ट सेवा के कार्य को आगे बढ़ाएगा। उज्जैन की जनता के साथ मैं हमेशा रहूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed