फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election 2023: MLA Ramlal assets increased by Rs 2 crore 78 lakh in 5 years Congress again made candidate

MP Election 2023: पांच साल में दोगुनी हुई विधायक रामलाल की संपत्ति, कांग्रेस ने घटिया से फिर बनाया प्रत्याशी

Fri, 27 Oct 2023 09:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 09:32 AM IST
सार

MP Election 2023: घट्टिया से रामलाल मालवीय ने नामांकन पत्र जमा किया है। हाल ही में दिए गए शपथ पत्र 2023 के अनुसार विधायक मालवीय की चल-अचल संपत्ति का मूल्य तीन करोड़ 79 लाख 57 हजार ही दर्शाया है।

विज्ञापन
MP Election 2023: MLA Ramlal assets increased by Rs 2 crore 78 lakh in 5 years Congress again made candidate
विधायक रामलाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घट्टिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल मालवीय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र के अनुसार पांच वर्ष के बाद दो करोड़ 78 लाख की चल–अचल संपत्ति बढ़ी है। पांच साल पहले तक एक भी वाहन नहीं था। अब मालवीय के पास लाखों रुपए के दो वाहन हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 215 घट्टिया से रामलाल मालवीय ने नामांकन पत्र जमा किया है। हाल ही में दिए गए शपथ पत्र 2023 के अनुसार विधायक मालवीय की चल-अचल संपत्ति का मूल्य तीन करोड़ 79 लाख 57 हजार ही दर्शाया है। 2018 के दौरान दिए गए शपथ पत्र में चल-अचल संपत्ति का मूल्य एक करोड़ 44 लाख से अधिक बताया गया था। पांच वर्ष बाद करीब दो करोड़ 78 लाख रुपये की संपत्ति बढ़ गई है। हालांकि, पांच वर्ष बाद मालवीय की विभिन्न बैंकों से ऋण के रूप में देनदारियां भी 32 लाख 12 हजार से बढ़कर एक करोड़ 15 लाख पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 2018 में मालवीय की वार्षिक आय छह लाख दो हजार थी। 2023 में वार्षिक आय 13 लाख 35 हजार के पार पहुंच गई है। बताया जाता है कि विधायक मालवीय ने 2018 में उनके पास कोई वाहन नहीं होने की जानकारी दी थी। अब मालवीय के पास दो वाहन इनोवा क्रिस्टा और ह्युंडई वेन्यू कीमत 41 लाख 50 हजार रुपए है। मालवीय के पास पांच साल पहले तक पांच तोला सोना कीमत एक लाख 50 हजार रुपए और पत्नी के पास 10 तोला सोना मूल्य तीन लाख और चार किलो चांदी मूल्य दो लाख की थी। 2023 में मालवीय के पास 10 तोला सोना कीमत छह लाख 20 हजार और पत्नी के पास 15 तोला सोना और चार किलो चांदी मूल्य 12 लाख 30 हजार रुपए बताई है। मालवीय व पत्नी की ज्वेलरी की कुल कीमत 18 लाख 50 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed