फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election 2023 MLA Patwari roar echoed in the public anger rally Shivraj lashed out at the government

MP Election 2023: जन आक्रोश रैली में गूंजी विधायक पटवारी की हुंकार, शिवराज सरकार पर जमकर बरसे

Tue, 26 Sep 2023 11:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Sep 2023 11:10 PM IST
सार

शिवराज सरकार घोटाले और घपलों में मास्टर है। शिवराज जी घोटाला करने में भगवान को भी नहीं छोड़ते हैं। यह एहसास पूरी दुनिया को हो गया है। क्योंकि पहले सिंहस्थ के घोटाले में 500 और 1000 प्लेट का नाश्ता, जिसका प्रश्न मैंने विधानसभा में भी उठाया था। उसके बाद महाकाल लोक का घोटाला, जिसमें सप्तऋषि की मूर्तियां हवा में तिनके की तरह उड़ गई थी, जिसे भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व ने देखा था। यह बातें जन आक्रोश रैली की आमसभा के दौरान यात्रा के संयोजक एवं विधायक जीतू पटवारी ने कही। 

विज्ञापन
MP Election 2023 MLA Patwari roar echoed in the public anger rally Shivraj lashed out at the government
रैली में गूंजी विधायक पटवारी की हुंकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक जीतू पटवारी ने कहा, घोटाले के साथ ही सिंहस्थ परिक्षेत्र की भूमि को एक जनप्रतिनिधि ने अपने और अपने परिवार के नाम पर खरीदा और इस परिक्षेत्र को सिंहस्थ क्षेत्र से हटाकर आवासीय घोषित करवाने का प्रयास करने के साथ इसे मास्टर प्लान में भी शामिल करवा लिया था। लेकिन बाद में आपत्ति के बाद सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि को पुनः सुरक्षित रखा गया। यह वही भाजपा के नेता हैं जो की महाकाल के सबसे बड़े भक्त बनते हैं और यहां पहुंचकर माथा भी टेकते हैं, लेकिन घोटाले करने में भगवान को भी पीछे नहीं छोड़ते हैं।

विज्ञापन


टावर चौक पर हुई आमसभा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी घोटाला में काफी आगे निकल चुकी है। विनोद मिल की जमीन बिल्डरों को ओने-पौने दाम पर बेची गई है। 1000 से 1500 स्क्वायर फीट की जमीन को अब 10,000 स्क्वॉयर फीट के दाम पर बेचा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी धर्म संप्रदाय व नफरत के नाम पर वोट लेकर लोगों को लूटते हैं। जन आक्रोश रैली के दौरान सभी को यह संकल्प दिलाया कि पार्टी चाहे किसी को भी अपना प्रत्याशी बनाए, लेकिन आपको सिर्फ और सिर्फ हाथ के पंजे पर ही वोट डालना है। हवा का रुख अब बदल रहा है, हमारी सरकार बनेगी तो भाजपा सरकार के हर घोटाले को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा यात्रा के संयोजक पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के नेतृत्व में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा की पंथपिपलई से शुरुआत हुई। कांगेस नेता सोनू शर्मा द्वारा इसका भव्य स्वागत किया गया यहां पर नुक्कड सभा को भी जीतू पटवारी द्वारा सम्बोधित किया गया। यह यात्रा ग्राम निनोरा होते हुए नानाखेड़ा, बस स्टैंड, सिंधी कॉलोनी चौराहा, भतवाल चौराहा पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा टावर चौक पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूर्व मंत्री जीतू पटवारी द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्पश्चात टावर पर दक्षिण क्षेत्र की जन आक्रोश सभा आयोजित की गई, जिसे पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने संबोधित किया। सभा के पश्चात यात्रा पुनः प्रारंभ होकर उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चामुंडा माता चौराहे से प्रवेश करेगी जो देवास गेट चौराहे, मालीपूरा से होती हुई दौलतगंज चौराहे, तोपखाना, गुदरी होती हुई गोपाल मंदिर पहुंची और वहां उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र की सभा को जीतू पटवारी संबोधित किया। जगह-जगह जनता और कांग्रेस नेताओं ने यात्रा का अभिनंदन रखा था।  


11,400 किलोमीटर की है जन आक्रोश यात्रा
भ्रष्टाचार, बेरोजगारी दलितों पर अत्याचार और बढ़ती महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर इन दोनों मध्यप्रदेश मे कांग्रेस पार्टी द्वारा 230 विधानसभा क्षेत्र में लगभग 11,400 किलोमीटर की जनआक्रोश यात्रा निकाली जा रही है, जिसे निकालने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ यही है कि प्रदेश मे वर्षों से भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी आज हर वर्ग परेशान है। इनका उत्थान करने के लिए बड़ी-बड़ी बात तो की जाती है। लेकिन कोई कार्य नहीं किया जाता है। इसीलिए जनता का यह आक्रोश अब साफतौर पर दिखाई देने लगा है। उज्जैन जिले में भी यह यात्रा दो दिन तक निकली जाएगी, जिसमें 26 सितंबर मंगलवार को यह यात्रा उज्जैन उत्तर-दक्षिण में निकाली गई, जिसके बाद 27 सितंबर को यह यात्रा घटिया, घोसला, तराना मे पहुंचेगी। यात्रा के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी नुक्कड़ के साथ ही आमसभा और जनता से संवाद भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed