फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP ELECTION 2023: Amit Shah Gives Tips To satisfy rebels in state elections

MP Election 2023: असंतुष्टों पर शाह की दो टूक, रुठे फुफाओं पर ध्यान न दें, उनसे तो 10 दिन बाद बात करेंगे

Mon, 30 Oct 2023 05:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 30 Oct 2023 05:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के असंतुष्टों को मनाने का फॉर्मूला दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रुठे हुए हैं। इन पर ध्यान मत दो। दस दिन बाद इनसे बात करेंगे। 
 

विज्ञापन
MP ELECTION 2023: Amit Shah Gives Tips To satisfy rebels in state elections
अमित शाह - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीन दिन में सभी संभागों के कार्यकर्ताओं तक पहुंचने की अपनी कवायद में उज्जैन में भी बैठक की। उन्होंने असंतुष्टों को मनाने का फॉर्मूला भी नेताओं को दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव भी शादी जैसा ही होता है। जैसे शादी में फूफा रुठ जाते हैं, वैसे ही चुनाव में भी कुछ फूफा रुठे हुए हैं। उन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। आप तो चुनाव कैसे जीते, इस पर ज्यादा ध्यान लगाओ। टिकट वितरण के बाद कई सीटों पर कुछ लोग रुठे हैं, उन पर अभी ध्यान देने की जरूरत नहीं है। इन सबसे दस दिन के बाद बात करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार रात को शहीद पार्क क्षेत्र में उज्जैन उत्तर और उज्जैन दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। आमसभा में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाने साधे। आमसभा के बाद शाह ने महाकालेश्वर मंदिर में जाकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इंदौर रोड स्थित होटल रुद्राक्ष में भाजपा की संभागीय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने विधानसभा संयोजकों एवं प्रभारी तथा जिला अध्यक्षों की बैठक ली। शाह ने सभी जिला अध्यक्षों से उनके जिले की विधानसभा सीटों के बारे में अलग-अलग चर्चा की। उनसे पूछा कि आपके क्षेत्र की कितनी सीट जीत रहे हो। भाजपा प्रदेश तथा राष्ट्रीय इकाई ने जो काम आपको दिए थे, उनका लाभ सभी को मिला या नहीं। हमें हर हाल में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतना है। इस चुनाव का असर आने वाले लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। भाजपा के लोगों को अब विपक्ष में बैठने की आदत कम रह गई है। इस वजह से मतदान केंद्र स्तर तक आप सब पूरी तरह काम में जुट जाएं, तभी हमारी जीत होगी। मंच पर शाह के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन मंत्री शिव प्रकाश एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


पारस जैन से बंद कमरे में मिले शाह
उज्जैन उत्तर के प्रमुख दावेदार विधायक पारस जैन का टिकट इस विधानसभा चुनाव में कट गया। वह पिछले सात दिन से घर बैठे थे। उनकी शर्त थी कि मैं शीर्ष नेतृत्व  सवाल पूछना चाहता हूं। मुझे टिकट नहीं मिला, उसका गम नहीं है। सात बार विधायक का चुनाव लड़ने वाले से एक बार भी पूछा नहीं गया कि टिकट किसे देना चाहिए। इससे मुझे ठेस लगी है। इसके चलते पारस जैन पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं आ जा रहे थे। रविवार रात में अमित शाह की एकांत में उनसे चर्चा हुई। इसके बाद सुबह से ही पारस जैन सक्रिय हुए। भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा का नामांकन फॉर्म भी भरवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन से निलेश नागर की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed