फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election 2023: Amit Shah challenges Kamal Nath to debate in Ujjain

MP Election 2023: शाह ने कमलनाथ को दी चुनौती; बोले- सोनिया-मनमोहन के 10 साल और मोदी जी के 9 साल पर कर लें बहस

Sun, 29 Oct 2023 11:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 29 Oct 2023 11:00 PM IST
सार

MP Election 2023: गृहमंत्री अमित शाम ने उज्जैन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका एक वोट मध्य प्रदेश और देश का भविष्य तय करेगा।

विज्ञापन
MP Election 2023: Amit Shah challenges Kamal Nath to debate in Ujjain
महाकाल के दरबार में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसमें जनता अपना मत प्रकट करेगी। इस चुनाव में आपके सामने दो ही विकल्प हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी है, जिसने प्रदेश का बंटाधार कर दिया था। उसे बीमारू राज्य बना दिया था। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जिसने अपने 18 साल के शासन में प्रदेश के कोने-कोने में विकास किया है। आप विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट मत दीजिए। आपका एक वोट मध्य प्रदेश और देश का भविष्य तय करने वाला है।

विज्ञापन


यह बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उज्जैन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। बता दें कि शाह तीन दिवसीय दौरे पर मप्र पहुंचे हैं। रविवार को उनका दूसरा दिन था। शाह ने कहा कि बंटाधार की सरकार के समय जैसे ही गाड़ी मध्यप्रदेश की सीमा में आती थी, तो इतने गड्ढे आते थे कि नींद खुल जाती थी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया। बंटाधार की सरकार के समय 2002 में मध्यप्रदेश का बजट 23000 करोड़ रुपये होता था। भाजपा की सरकार ने उसे बढ़ाकर 3,15000 करोड़ तक पहुंचाया। उस समय शिक्षा का बजट 2456 करोड़ हुआ करता था, जिसे भाजपा की सरकार ने 38000 करोड़ तक पहुंचाया। तब प्रति व्यक्ति सालाना आय 11 हजार रुपये होती थी, जिसे भाजपा की सरकार ने 1.40 लाख तक पहुंचाया। शाह ने कहा कि बंटाढार की सरकार मध्यप्रदेश में 60 हजार किलोमीटर टूटी-फूटी सड़कें छोड़कर गई थी, जिन्हें भाजपा की सरकार ने 5,10,000 किलोमीटर तक पहुंचाया है। बंटाधार की सरकार समर्थन मूल्य पर 4.40 लाख टन गेहूं खरीदती थी, लेकिन अब शिवराज जी की सरकार 71 लाख मीट्रिक टन गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदती है। उस समय मेडिकल की सीटें 620 होती थीं, जिन्हें भाजपा की सरकार ने 4000 तक पहुंचाया है। प्रदेश में उस समय 159 आईटीआई थे, अब भाजपा की सरकार में 1014 आईटीआई हैं। शाह ने कहा कि किसी भी राज्य में आने वाले पर्यटक उसके विकास का पैमाना होते हैं। बंटाधार की सरकार के समय हर साल प्रदेश में 64 लाख पर्यटक आते थे, जबकि अब हर साल 9 करोड़ पर्यटक मध्यप्रदेश आते हैं।
विज्ञापन


मोदी जी लाए देश में बदलाव
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बीते 9 सालों में देश में भारी बदलाव किए हैं, विकास किया है। धारा 370 को कांग्रेस 70 सालों तक अटकाती रही, लेकिन मोदी जी ने 5 अगस्त 2019 को उसे एक झटके में हटा दिया। उस समय राहुल बाबा कहते थे कि 370 मत हटाइये, खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन एक कंकड़ तक चलाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। राम मंदिर के मुद्दे को कांग्रेस सालों से अटका, लटका और भटका रही थी मोदी जी ने न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से यह मामला सुलझाया और एक दिन मंदिर के लिए भूमिपूजन भी कर दिया। पहले कांग्रेस वाले हम पर ताने मारते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे। अब तारीख भी आ गई है। 22 जनवरी 2024 को भव्य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को विरोध करने की आदत पड़ गई है
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के जो भी काम करती है, कांग्रेस उसका विरोध करती है। हमारी सरकार ने उज्जैन में भव्य महाकाल महालोक बनाया है। जो भी इसके दर्शन करता है, वो उसकी प्रशंसा करता है। लेकिन कांग्रेस महाकाल लोक का भी विरोध करती है। उज्जैन वालों मुझे बताओ, महाकाल लोक का जो लोग विरोध करते हैं उन कांग्रेसियों को मध्यप्रदेश में शासन का अधिकार देना चाहिए क्या...? शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में काशी विश्वनाथ का गलियारा बना, बद्रीनाथ और केदारनाथ का पूर्ण विकास हुआ। भारत चन्द्रयान से चंद्रमा पर भी पहुंच गया। लेकिन कांग्रेस को तो विरोध करने की आदत पड़ी है। हम ट्रिपल तलाक बंद करते हैं, हम धारा 370 हटाते हैं, हम पाकिस्तान को सीधा करने का काम करते हैं और कांग्रेस इन पर सवाल उठाती है। जी-20 समिट के आयोजन से सारी दुनिया में भारत का यश बढ़ा है, लेकिन कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया। महात्मा गांधी की समाधि पर जब दुनिया के सारे राष्ट्राध्यक्ष एक साथ खड़े होकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दे रहे थे, तब आप लोगों को अच्छा लगा कि नहीं लगा...? कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया।



भाजपा ने देश का सुरक्षित करने का कार्य किया
केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित करने का कार्य किया है। कांग्रेस के समय में आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आ जाते थे और बम धमाके करके चले जाते थे कोई जवाब नहीं देता था। हमारी सेना के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों की धज्जियां उड़ाने का काम किया, लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध करती है। मालवा एक समय सिमी का गढ़ रहा है, लेकिन भाजपा की सरकार ने सिमी के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। कांग्रेस वाले इस कार्य का भी विरोध करते हैं।

विकास और गरीब कल्याण के काम कर रही भाजपा की डबल इंजन सरकार
शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास और गरीब कल्याण के काम कर ही है। 18 साल के शासन में भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में विकास के अनेक काम किए हैं। उद्योग लगाने से लेकर बच्चियों की पढ़ाई-लिखाई और लाडली बहना जैसी योजना देने का काम भी भाजपा की सरकार ने किया है। वहीं, मोदी जी की सरकार ने 130 करोड़ देशवासियों को कोरोना का टीका लगवाकर सुरक्षित किया और किसी को 25 पैसे भी खर्च नहीं करना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने हर गरीब के घर में 5 किलो अनाज मुफ्त पहुंचाने का काम किया। लगभग 65 लाख गरीबों के घर में नल से जल पहुंचाया और मध्यप्रदेश के 93 लाख किसानों को भाजपा की दोनों सरकारें 12000 रुपये दे रही है। प्रदेश के 3.70 करोड़ लोगों का पांच लाख तक का पूरा स्वास्थ्य का खर्चा भारतीय जनता पार्टी की सरकार उठा रही है। भाजपा सरकार ने 80 लाख से ज्यादा शौचालय बनाकर महिलाओं के सम्मान की रक्षा की है। वहीं, 82 लाख महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। मोदी सरकार ने 45 लाख गरीबों को घर दिए हैं।

ऐसी सरकार चुनिए जो देश को नं.-1 बनाने में योगदान दे
शाह ने आह्वान किया कि मध्य प्रदेश में ऐसी सरकार चुनिए जो देश को समृद्ध करने में और गरीबों का कल्याण करने में मोदी जी का हाथ बंटाए। शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में ऐसी सरकार चुनिए जो हमारे प्यारे भारत को दुनिया का नं.-1 देश बनाने में योगदान दें, लेकिन कमलनाथ की सरकार देश और प्रदेश के विकास तथा गरीबों के कल्याण में कोई योगदान नहीं दे सकती, इसलिए आप कमल के फूल का बटन दबाइये और भाजपा के सभी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाइये।

15 माह में कमलनाथ ने प्रदेश को दुरावस्था में पहुंचाया - शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2003 से पहले मध्यप्रदेश में किसानों को न सिंचाई के लिए पानी मिलता था और न ही बिजली थी। मिस्टर बंटाधार ने मध्यप्रदेश को बीमारू प्रदेश बना दिया था। 2003 के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से प्रदेश में 15 महीने कमलनाथ सरकार रही, जिसने मध्यप्रदेश को दुरावस्था में ले जाने का कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के चेहरे पर खुशी लाने का कार्य कर रही है।


शाह ने किया नंदी हॉल से बाबा महाकाल का पूजन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर नंदी हॉल से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर के शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम गुरु ने भगवान का विशेष पूजन अर्चन करवाया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दौरान बाबा महाकाल की भक्ति में ऐसे लीन दिखाई दिए कि उन्होंने अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाया और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल को नमन भी किया। विशेष बात यह रही की इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का पालन किया और वह गर्भगृह में दर्शन करने नहीं पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। श्री शाह ने भगवान महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया और देश और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed