फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election: 15 lakh 32 thousand 998 voters in Ujjain will use their franchise tomorrow.

MP Election: उज्जैन में लोकतंत्र के महापर्व पर 15 लाख 32 हजार 998 मतदाता कल करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग

Thu, 16 Nov 2023 04:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 04:27 PM IST
सार

उज्जैन जिल में 17 नवंबर को कुल 15 लाख 32 हजार 998 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। जिले में कुल 1824 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। तीन सहायक मतदान केंद्र नागदा-खाचरौद, उज्जैन उत्तर एवं उज्जैन दक्षिण में बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
MP Election: 15 lakh 32 thousand 998 voters in Ujjain will use their franchise tomorrow.
उज्जैन जिले में 15 लाख 32 हजार 998 मतदाता मतदान करेंगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

17 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान के दिन जिले में कुल 15 लाख 32 हजार 998 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें पुरुष मतदाता 7 लाख 74 हजार 349 एवं महिला मतदाता 7 लाख 58 हजार 579 हैं तथा थर्ड जेंडर 72 मतदाता हैं। 
विज्ञापन


नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2 लाख 20 हजार 655, महिदपुर में 2 लाख 15 हजार 65, तराना में एक लाख 87 हजार 294, घट्टिया में 2 लाख 22 हजार 468, उज्जैन उत्तर में 2 लाख 26 हजार 966, उज्जैन दक्षिण में 2 लाख 57 हजार 3 और बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 3 हजार 547 मतदाता हैं। उज्जैन जिले में कुल 1824 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। तीन सहायक मतदान केंद्र नागदा-खाचरौद, उज्जैन उत्तर एवं उज्जैन दक्षिण में बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


नागदा-खाचरौद विधानसभा में मतदान केन्द्र 271 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 30, महिदपुर विधानसभा में 262 मतदान केन्द्र एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 32, तराना विधानसभा में मतदान केन्द्र 238 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 26, घट्टिया विधानसभा में मतदान केन्द्र 279 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 37, उज्जैन-उत्तर विधानसभा में मतदान केन्द्र 257 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 55, उज्जैन-दक्षिण विधानसभा में मतदान केन्द्र 285 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 31 तथा बड़नगर विधानसभा में मतदान केन्द्र 232 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 30 हैं। जिले में 464 महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसी तरह जिले में 68 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र नागदा-खाचरौद के 272 मतदान केन्द्रों में 272 बीयू, 272 सीयू एवं 272 वीवीपैट, महिदपुर के 262 मतदान केन्द्रों में 262 बीयू, 262 सीयू, 262 वीवीपैट, तराना के 238 मतदान केन्द्रों में 238 बीयू, 238 सीयू, 238 वीवीपैट, घट्टिया के 279 मतदान केन्द्रों में 279 बीयू, 279 सीयू, 279 वीवीपैट, उज्जैन उत्तर के 258 मतदान केन्द्रों में 258 बीयू, 258 सीयू, 258 वीवीपैट, उज्जैन दक्षिण के 286 मतदान केन्द्रों में 286 बीयू, 286 सीयू, 286 वीवीपैट और बड़नगर के 232 मतदान केन्द्रों में 232 बीयू, 232 सीयू और 232 वीवीपैट का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed