फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP CM Mohan Yadav home district Ujjain police did not take action on the complaint of mobile theft

MP: फरियादी ने 35 CCTV खंगालकर पुलिस को सबूत सौंपा, फिर भी कार्रवाई नहीं; ऐसी है CM यादव के गृह जिले की पुलिस

Fri, 16 Aug 2024 11:10 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 16 Aug 2024 11:10 AM IST
सार

फरियादी कपड़ा व्यापारी आलोक अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने मोबाइल चोरी का शिकायती आवेदन चिमनगंज थाना प्रभारी हितेश पाटिल को दिया था। आखिर में उन्हें चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवा गया। लेकिन, पुलिस कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
MP CM Mohan Yadav home district Ujjain police did not take action on the complaint of mobile theft
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले में पुलिस काफी सुस्त नजर आ रही है। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, इससे फरियादी थान के चक्कर लगाकर वापस लौट रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि, उज्जैन जिले में पांच दिन पहले वीडी क्लॉथ मार्केट के व्यापारी का मोबाइल सब्जी मंडी में चोरी हो गया था। पीड़ित व्यापारी ने चिमनगंज थाना पुलिस को इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान पीड़ित व्यापारी ने खुद मंडी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सबूत के तौर पर पुलिस को दिए। जिसमें मोबाइल चोरी की पूरी वारदात कैद हुई है। लेकिन, पुलिस अब भी जांच की बात कहकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।   

विज्ञापन

 
सबसे पहले जानिए क्या है मामला?  
दरअसल, वीडी क्लॉथ मार्केट के कपड़ा व्यापारी आलोक अग्रवाल 11 अगस्त को चिमनगंज थाना क्षेत्र की मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गए थे। इस दौरान अचानक उनका मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने तुरंत अपने मित्र के फोन से कॉल किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आया। ऐसे में उन्होंने मोबाइल चोरी की जानकारी चिमनगंज थाना पुलिस को आवेदन के माध्यम से दी। साथ ही ई एफआईआर दर्ज करवाई और साइबर सेल को भी मामले की जानकारी दी। करीब पांच दिन बीतने के बाद शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं तो कपड़ा व्यापारी ने खुद की चोरों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


व्यापारी ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
कपड़ा व्यापारी आलोक अग्रवाल ने सब्जी क्षेत्र में लगे करीब 35 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उन्हें एक एक ऐसा वीडियो मिला जिसमें मोबाइल चोरी की पूरी वारदात कैद हुई। इस सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपड़ा व्यापारी अग्रवाल जब सब्जी खरीद रहे थे, तब उनके पास एक युवक पहुंचा और उसने एक थैली की आड़ कर व्यापारी की जेब से मोबाइल निकाल लिया। मोबाइल चोरी करने वाले युवक के साथ एक और युवक था जो मौके पर निगरानी कर रह था। इन दोनों युवकों के साथ एक महिला भी दिखाई दे रही थी। फरियादी व्यापारी ने इस घटना का वीडियो चिमनगंज थाना पुलिस को सौंप दिया है, लेकिन पुलिस फिर भी चोरों का पता नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नहीं की कार्रवाई 
फरियादी कपड़ा व्यापारी आलोक अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने मोबाइल चोरी का शिकायती आवेदन चिमनगंज थाना प्रभारी हितेश पाटिल को दिया था। आखिर में उन्हें चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवा गया। लेकिन, पुलिस अब भी चोरों को पकड़ नहीं पाई है। 


आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
चिमनगंज थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने कहा कि इस मामले में हम व्यापारी की हर संभव मदद कर रहे हैं। हमारे द्वारा ही E FIR दर्ज करवाई गई है। साइबर टीम भी इस मामले में कार्रवाई कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed