फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mother became murderer: Saw on YouTube how death occurs due to drowning in water, then killed three-month-old daughter by drowning in a tank

मां बनी कातिल : यूट्यूब पर देखा पानी में डूबने से कैसे होती है मौत,  फिर तीन माह की बेटी को टंकी में डूबो कर मार डाला

Sat, 23 Oct 2021 06:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 23 Oct 2021 06:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरौद की इस खबर से आप विचलित हो सकते हैं। सोचा भी नहीं जा सकता है कि कोई मां अपनी ही कोख में पली बेटी को इस तरह मौत दे सकती है। 
 

विज्ञापन
Mother became murderer: Saw on YouTube how death occurs due to drowning in water, then killed three-month-old daughter by drowning in a tank
तीन माह की वीरति को मां ने ही डूबोकर मार डाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

मां का दर्जा भगवान से भी ऊपर रखा जाता है। उसकी ममता के आगे सब फीके हैं...लेकिन जब मां ही बच्चों की कातिल बन जाए तो क्या कहेंगे। यह खबर जब आप पढ़ेंगे तो रूह कांप जाएगी। मां ने ही तीन माह की बेटी को अपने घर की छत पर बनी पानी की टंकी में डूबोकर मार डाला। नवजात को मारने से पहले मां ने यूट्यूब पर यह सर्च किया था कि पानी में डूबने से कितनी देर में मौत हो जाती है। उसकी यही सर्च पुलिस के लिए सबूत बनी और उसे सलाखों में पहुंचा दिया गया। 

विज्ञापन


यह हैरान करने वाली घटना उज्जैन जिले के खाचरौद की है। यहां तीन माह की बच्ची की हत्या के आरोप में उसकी मां स्वाति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इधर मां का दावा है कि उसने हत्या नहीं की, लेकिन पुलिस को उसके मोबाइल से मिली डिटेल के आधार पर उसी पर शक गया और उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


तीसरी मंजिल पर है पानी की टंकी
घटना 12 अक्तूबर की है। खाचरौद में तीन माह की बच्ची वीरति की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी। उसका शव मकान की तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी में मिला था। घर वाले बच्ची को घर में न पाकर घबरा गए थे। बच्ची के पानी की टंकी में गिरने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे। आखिर तीन माह की बच्ची तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी में  कैसे गिर सकेगी। आखिर मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू की। घरवालों के बयान लिए गए। सबका शक बच्ची की मां पर गया। घटना के दिन ही करीब डेढ़ बजे दादा-दादी ने बच्ची को देखा था। इसके 20 मिनट बाद बच्ची गायब हो गई थी। हैरानी यह भी थी कि घटना के दौरान घर पर कोई आया गया भी नहीं था। मां ही छत पर गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या से इनकार करती रही, पर मोबाइल ने खोल दिया राज
बताया जा रहा है कि स्वाति का विवाह अर्पित से 2019 में हुआ था। इसी साल जुलाई माह में स्वाति ने बेटी की जन्म दिया था। मामले को सुलझाते हुए जब पुलिस के पास सारे तथ्य पहुंचे तो आरोपी स्वाति को हिरासत में लिया गया। वह हत्या से इनकार करती रही, लेकिन पुलिस ने उसका मोबाइल देखा तो चौंकाने वाली जानकारी मिली। महिला ने यूट्यूब पर सर्च किया था कि पानी में डूबने से कैसे मौत होती है। किस तरफ मुंह रखा जाना चाहिए। मोबाइल में मौत के तरीके मिलने पर पुलिस का शक गहरा गया। 

दो दिन पहले यू टयूब पर किया था सर्च
स्वाति ने 10 अक्तूबर को यू टयूब पर यह सर्च  की थी कि पानी में डूबने से मौत कैसे होती है। बच्ची की मौत 12 अक्टूबर को हुई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। क्या दिमागी हालत खराब होना इसकी वजह है या पारिवारिक कलह। इसका भी पता लगाया जा रहा है।


बेटे की चाह थी स्वाति को
पड़ताल में यह बात भी सामने आ रही है कि स्वाति को बेटे की चाहत थी। इसलिए जब बेटी ने जन्म लिया तो वह उससे घृणा करने लगी। पति ने कुछ दिन पहले ही नया मोबाइल दिलाया था, उसी में देखकर उसने गूगल अकाउंट बनाया और यूट्यूब से हत्या का तरीका सीखा। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद से वह हत्या से इनकार करती रही, लेकिन पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर उसे आरोपी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed