फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Miraculous shock person who was declared dead by doctor in Indore came alive while being taken to Indore

चमत्कारी झटका: डॉक्टर ने जिसे घोषित किया मृत, घर ले जाते वक्त स्पीड ब्रेकर से उछलकर रास्ते में लौट आईं सांसें

Sat, 25 Jan 2025 08:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 08:13 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, आप विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन आपको बता दें कि एक मृत व्यक्ति जिंदा हो गया। गजब तो ये है कि डॉक्टर ने भी उसको मृत घोषित कर दिया था। लेकिन स्पीड ब्रेकर ने उसकी सांसें लौटा दी। जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Miraculous shock person who was declared dead by doctor in Indore came alive while being taken to Indore
मृत व्यक्ति जिंदा हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को ब्रेन हेमरेज होने पर उसका इलाज इंदौर के अस्पताल में चल रहा था। लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान जब उसकी मौत होने की पुष्टि की तो उज्जैन में उसके निवास पर जहां अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली गई थी। वहीं, समाज के सभी लोगों को भी अंतिम यात्रा की जानकारी दी जा चुकी थी। लेकिन इसे भगवान का चमत्कार ही कहा जाएगा कि इंदौर से उज्जैन लाते समय अचानक एंबुलेंस को एक स्पीड ब्रेकर से ऐसा झटका लगा कि एंबुलेंस में मृत अवस्था में रखा शव अचानक हरकत में आ गया और मृतक का हार्ट और उनकी उंगलियां चलने लगी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि सेठीनगर निवासी 50 वर्षीय राधेश्याम पाटीदार को ब्रेन हेमराज हो गया था। गंभीर स्थिति होने पर 22 जनवरी को इंदौर रेफर किया गया था। इंदौर में उपचार के दौरान अधिक हलचल नहीं थी। 24 जनवरी शुक्रवार सुबह इंदौर के अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने आवश्यक औपचारिकता पूरी कर पाटीदार को अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस से उज्जैन लाने का निर्णय लिया। रिश्तेदारों और अन्य लोगों को अंतिम यात्रा की सूचना देने के साथ ही सेठीनगर स्थित निवास पर तैयारी भी कर ली थी।
विज्ञापन


परिजनों ने क्या बताया...
परिजनों ने बताया कि पाटीदार को जब उज्जैन लाया जा रहा था, तभी रास्ते में एक स्थान पर एंबुलेंस एक स्पीड ब्रेकर से गुजरी तो उछली, जिससे एंबुलेंस में बैठे लोगों को झटका लगा था। इसके बाद एंबुलेंस में बैठे लोगों ने देखा कि मृत घोषित हो चुके व्यक्ति की उंगलियां हिल रही हैं। सीने पर हाथ रखने पर हार्ट में धड़कन महसूस की गई। उसकी सांसें भी चल रही थी। इसके बाद परिजन तत्काल एंबुलेंस को लेकर फ्रीगंज स्थित पाटीदार अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों को स्थिति से अवगत कराया। डॉक्टर्स ने जांच के बाद पाटीदार को आईसीयू में ले जाकर उपचार शुरू किया। अस्पताल में फिलहाल पाटीदार की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर का क्या कहना है...
डॉक्टर और परिजन अभी कुछ भी नहीं बता रहे हैं। लेकिन सभी ने घटना की पुष्टि की है। बताया तो यह भी जाता है कि राधेश्याम पाटीदार के निधन की सभी को सूचना दी गई थी। अंतिम यात्रा का समय भी तय कर दिया गया था। घर पर सभी तैयारी कर ली गई थी। पेशे से कृषक राधेश्याम पाटीदार के निधन की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार, परिजन, मित्र और मिलने-जुलने वाले जमा हो चुके थे। बाद में अच्छी जानकारी मिलने के बाद घटना को चमत्कार मानते हुए लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed