फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Minister Jyotiraditya Scindia's wife and son took blessings of Baba Mahakal, performed special worship

Ujjain: मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी और बेटे ने लिया बाबा महाकाल का आशीष, नंदी हाल से की पूजा अर्चना

Tue, 14 Feb 2023 05:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 05:07 PM IST
सार

प्रियदर्शनी राजे और महाआर्यमान के उज्जैन आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंदिर पहुंच गए थे, जिन्होंने प्रियदर्शनी राजे और महाआर्यमान का स्वागत किया।

विज्ञापन
Minister Jyotiraditya Scindia's wife and son took blessings of Baba Mahakal, performed special worship
बाबा महाकाल की पूजा अर्चना करती प्रियदर्शनी राजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नौ दिवसीय शिव नवरात्रि महोत्सव चल रहा है। मंगलवार को शिवनवरात्री के छटवें दिन  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे और पुत्र महाआर्यमान बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने गर्भगृह के बाहर चांदी द्वार से बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन व आरती की, इसके बाद नंदी हॉल में बैठे और ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन


बाबा का दर्शन करने के बाद पहुंचे काल भैरव मंदिर
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरू ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन अर्चन के लिए सिंधिया परिवार से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे और उनका पुत्र महाआर्यमान उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश वर्जित होने पर चांदी द्वार से ही बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया। प्रियदर्शनी राजे और महाआर्यमान के उज्जैन आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंदिर पहुंच गए थे, जिन्होंने प्रियदर्शनी राजे और महाआर्यमान का स्वागत किया। भाजपा नेता संजय ठाकुर ने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद प्रियदर्शनी राजे और महाआर्यमन काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed