फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mangalnath Temple: The court of Mangalnath who blesses everyone in Ujjain is unsafe, tapes have been put on do

Mangalnath Temple: उज्जैन में सबका मंगल करने वाले मंगलनाथ का दरबार असुरक्षित, दान पेटियों पर लगाए हैं टेप

Sat, 29 Apr 2023 08:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 29 Apr 2023 08:13 PM IST
सार

मंगलनाथ मंदिर में दान पेटियां पूरी भर चुकी हैं। उन्हें खाली करने के बजाय जिम्मेदार लोगों ने उसके मुंह पर सेलो टेप लगा दिए हैं। इसके बाद भी दान पेटियों से आसानी से रुपये बाहर निकल रहे हैं। रात को दो सुरक्षाकर्मी ही रहते हैं तैनात।  
 

विज्ञापन
Mangalnath Temple: The court of Mangalnath who blesses everyone in Ujjain is unsafe, tapes have been put on do
उज्जैन का मंगलनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर का प्रसिद्ध श्री मंगलनाथ मंदिर कहने को तो प्रशासन के अधीन है लेकिन यहां अव्यवस्थाएं पसरी पड़ी हैं। शायद-प्रशासन का कोई ध्यान ही नहीं है। मंगलनाथ मंदिर की दानपेटियों के फुल होने के बाद भी उन्हें खाली नहीं किया गया है। वह पैसा उगल रही हैं। जिम्मेदारी ने दान पेटी के मुंह पर सेलोटेप चिपका दिए हैं ताकि पेटी में बंद रुपयों की सुरक्षा हो सके।

विज्ञापन


अमंगल को मंगल में बदलने वाले भगवान मंगलनाथ के दरबार में अव्यवस्थाओं का अंबार है। मंदिर की दान पेटियों की स्थिति ही कुछ ऐसी है कि वह पूरी तरह भर चुकी हैं। मंदिर शिवलिंग के सामने बैरिकेट्स के बीच में लगी दान पेटी से तो रुपये बाहर निकल रहे हैं। कोई भी व्यक्ति हाथ से रुपये खींचकर आसानी से निकाल सकता है। मंदिर की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। जिस स्थान पर यह दान पेटियां लगी हैं, वहां रात को सिर्फ दो सुरक्षा गार्ड रहते हैं। सुरक्षा के नाम पर उन्हें डंडे दिए गए हैं। सिक्योरिटी गार्ड बताते हैं कि हमें रात्रि को मंदिर में डंडे से इस पूरे परिसर और दान पेटी में जमा लाखों रुपये की रक्षा करना पड़ती है, जो कि सब मंगलनाथ भगवान के भरोसे ही हो रही है। 
विज्ञापन


हफ्ते पहले ही गढ़कालिका मंदिर में हुई थी चोरी
एक सप्ताह पहले ही क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गढ़कालिका मंदिर में दो चोरों ने मंदिर में प्रवेश किया और दान पेटी तोड़कर  द्वारा मंदिर मे प्रवेश कर दान पेटी को तोड़कर लाखों रुपये चुरा लिए थे। उस समय भी मंदिर में चौकीदार उपस्थित था। सुरक्षा के उचित साधन नहीं होने से चोर लाखों रुपये बोरो में भरकर ले गए थे। मंगलनाथ मंदिर के जिम्मेदारों को इस विषय में जागरुकता दिखाते हुए जल्द से जल्द मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही दान पेटियां खाली कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार लिखे प्रशासन को पत्र
मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक पाठक ने बताया कि दान पेटी खाली कराने के लिए कहा गया है। एक-दो दिन में यह दान पेटियां खाली हो जाएगी। मंदिर की सुरक्षा एवं रात में सशस्त्र जवान की तैनाती एवं मंगलनाथ मंदिर में पुलिस चौकी की स्थापना के लिए प्रशासन को पत्र भी लिख चुके हैं। लेकिन अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed