फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Main kingpin of gaming betting is in the clutches of police incident in ujjain news

Ujjain News: पुलिस के शिकंजे में गेमिंग सट्टे का मुख्य सरगना पीयूष, आईटी के बाद अब ईडी करेगी जांच

Sun, 16 Jun 2024 10:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Jun 2024 10:40 PM IST
सार

Ujjain News: शुक्रवार को उज्जैन में डाले गए मध्यप्रदेश के सबसे बड़े गेमिंग सट्टे के मुख्य सरगना पीयूष चोपड़ा को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीयूष को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लगातार उससे कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है कि उसके किस-किस के साथ संपर्क हैं।
 

विज्ञापन
Main kingpin of gaming betting is in the clutches of police incident in ujjain news
आरोपी पीयूष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गेमिंग सट्टे के मुख्य सरगना पीयूष चोपड़ा के हिरासत में आने के बाद पुलिस यह मान रही है कि जल्द ही कुछ ऐसे लोगों का भंडाफोड़ होगा जो की गेमिंग सट्टे के नाम पर करोड़ों के वारे न्यारे कर रहे थे। वैसे इस बारे में पुलिस तो कुछ भी बताने को तैयार नहीं है, लेकिन सोर्स बताते हैं कि पीयूष के अलावा पकड़े गए 9 आरोपियों को रोजाना मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन


नीलगंगा थाने की बात की जाए तो यहां पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है और हर आने जाने वाले पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। बताया जाता है कि आज दोपहर को इनकम टैक्स के कुछ अधिकारियों ने सभी आरोपियों से पूछताछ की थी। लेकिन अभी उन्हें चाही गई जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन


पीयूष से चल रही है कड़ी पूछताछ- आईजी
पीयूष चोपड़ा की गिरफ्तारी के बारे में आईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छापामारी के बाद से ही लगातार पुलिस की टीम उसे खोजने में लगी हुई थी, इसीलिए उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अभी पीयूष से पूछताछ जारी है, इसके बाद यह पता चल पाएगा कि पीयूष के संपर्क देश-विदेश के किन-किन लोगों के साथ थे और वह किन के साथ मिलकर गेमिंग सट्टा करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


खंगाले जा रहे आपराधिक रिकॉर्ड
बताया जाता है कि पुलिस गेमिंग सट्टे के मुख्य सरगना पीयूष चोपड़ा के साथ ही अन्य 9 आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। नीमच के साथ ही पुलिस ने राजस्थान, पंजाब, लुधियाना में भी यह पता करने की कोशिश की है कि पकड़े गए आरोपियों पर कितने अपराध दर्ज है।


ना तो करवाया मेडिकल ना ही किया न्यायालय में पेश
बताया जाता है कि आज नीलगंगा थाना पुलिस को गेमिंग सट्टे के मुख्य सरगना पीयूष चोपड़ा को न्यायालय में पेश करना था, लेकिन पीयूष को ना तो मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और ना ही न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में पुलिस पीयूष को न्यायालय में पेश कर उसकी डिमांड मांगेगी जिससे कि पता चल सके की पीयूष के संपर्कों के तार आखिर किस-किस से जुड़े हुए हैं।

आईटी के बाद अब ईडी करेंगी जांच
याद रहे कि पुलिस द्वारा मारे गए छापे के दौरान 14 करोड़ 98 लाख रुपए के साथ ही 7 देश की करेंसी और कई दस्तावेज पुलिस ने जब्त किए हैं। इस मामले में अभी इनकम टैक्स अधिकारी तो जांच कर ही रहे हैं, लेकिन जल्दी ही ईडी की टीम भी उज्जैन आकर जांच शुरू करेगी। 


पत्नी और माता-पिता से भी चल रही पूछताछ
बताया जाता है कि इस मामले में पीयूष की पत्नी और उसके माता-पिता से भी पुलिस अलग-अलग तरीकों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि पीयूष की पत्नी के पास भी कई ऐसे कांटेक्ट नंबर है जो कि देश-विदेश के क्रिकेट सट्टा बुकियों के हो सकते है, इसीलिए उनकी भी कॉल डिटेल निकाली जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed