फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mahakaleshwar Temple Ujjain truth about official page of Mahakaleshwar Temple being hacked

Mahakaleshwar Temple Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर का पेज हुआ हैक! पुलिस ने दर्ज की FIR, जानिए मामला

Mon, 29 Jan 2024 08:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 08:01 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर का ऑफिशियल पेज हैक होने की बात कही जा रही है। फिलहाल, ये बातें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। पेज हैक होने की सच्चाई जानने के लिए नीचे जाकर पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन
Mahakaleshwar Temple Ujjain truth about official page of Mahakaleshwar Temple being hacked
महाकालेश्वर मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर का सोशल मीडिया पर चलने वाला ऑफिशल पेज हैक हो चुका है। वायरल हो रही इस खबर को पढ़ने और देखने के बाद इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया की जा रही हैं।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने हैक हुए पेज से यह कहकर किनारा कर लिया है कि यह पेज श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति का है ही नहीं, बल्कि श्री महाकालेश्वर के नाम पर कोई अन्य व्यक्ति इसे चला रहा था। जबकि श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा चलाए जाने वाले सभी ऑफिशल पेज जो की फेसबुक, इंस्टाग्राम, कु और यूट्यूब पर हैं, सभी पूर्णत सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि सोशल मीडिया पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के ऑफिशल पेज के हेक होने की जो भी खबर चल रही है, वह पूरी तरह गलत है। सोशल मीडिया पर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और कु पर जो भी अकाउंट संचालित किए जाते हैं, वह पासवर्ड प्रोटेक्टेड हैं और इन अकाउंट को किसी ने हैक नहीं किया है। सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के नाम से गलत तरीके से चलाए जाने वाले पेज की शिकायत पुलिस को कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेज पर डाली गई थी आपत्तिजनक पोस्ट
बताया जाता है कि ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर उज्जैन के नाम से संचालित एक फर्जी फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी। इसके बारे में सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा था कि यह पेज श्री महाकालेश्वर मंदिर का ऑफिशियल पेज है। लेकिन श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के जिम्मेदारों ने इस बात की जानकारी लगते ही तुरंत इस पोस्ट का खंडन किया और अपने ऐसे सभी ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स जिसका संचालन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किया जाता है, उनके स्क्रीनशॉट मीडिया तक पहुंचाने के साथ ही यह भी बताया है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर का ऑफिशियल पेज हैक नहीं हुआ है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा का कहना है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के नाम पर किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर एक पेज बनाया था, जिसका श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति से कोई लेना-देना नहीं है। इस पेज पर डाली जा रही आपत्तिजनक पोस्ट को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। वैसे इस मामले मे भादवि की धारा-295 के साथ ही आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।


मामला हुआ दर्ज
महाकाल मंदिर के नाम से एक फर्जी फेसबुक पेज जो ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर उज्जैन के नाम से है। इस स्टोरी पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की सूचना से थाना महाकाल पर अपराध क्रमांक 58/24 धारा-188 आईपीसी और 67 आईटी एक्ट का पंजीबद् कर विवेचना में लिया गया है। उक्त फर्जी नाम से बना फेसबुक पेज महाकाल मंदिर समिति द्वारा संचालित नहीं किया जाता है। मामले की तकनीकी जानकारी प्राप्त करने और फर्जी फेसबुक पेज को डिलीट करने हेतु नोडल ऑफिसर फेसबुक को मेल किया गया है। नोडल ऑफिसर फेसबुक से जानकारी प्राप्त होने पर उज्जैन पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह है श्री महाकालेश्वर मंदिर के ऑफिशियल पेज

https://www.facebook.com /shreemahakaleshwarujjain?mibextid= ZbWKwL

https://www.instagram.com /shrimahakaleshwarjyotirlingam?igsh= NzBmMjdhZWRiYQ==

https://youtube.com /@ShreeMahakaleshwar MandirUjjain?feature=

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed