फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal Darshan scam: Two more sent to jail, ten accused arrested so far

महाकाल दर्शन घोटाला: दो और गए जेल, अब तक दस आरोपी सलाखों के पीछे भेजे गए, फरार आरोपी की तलाश जारी

Tue, 07 Jan 2025 11:06 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2025 11:06 PM IST
सार

महाकाल मंदिर दर्शन घोटाले में पकड़े गए उमेश पंड्या और क्रिस्टल कंपनी के सुपरवाइजर करण राठौर को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। अब तक इस मामले में 10 आरोपी जेल पहुंचाए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिनमें मंदिर समिति के सदस्य और मीडियाकर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन
Mahakal Darshan scam: Two more sent to jail, ten accused arrested so far
महाकाल मंदिर दर्शन घोटाले में हो रही गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल मंदिर दर्शन घोटाले के मामले में पकड़ाए उमेश पंड्या और क्रिस्टल कंपनी के सुपरवाइजर करण राठौर को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने इस गंभीर मसले में पकड़ाए इन दो आरोपियों को भी जेल पहुंचा दिया है। अब तक दर्शन घोटाले में पकड़ाए दस लोगों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में फरार आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। एक आरोपी जिसके बारे में यह अफवाह उड़ी थी कि उसने जहर खा लिया है वह भी फरार है। उमेश पंड्या और करण राठौर के खातों से भी पुलिस को लाखों के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में जो भी बताया है पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। सोमवार को दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल पहुंचा दिया गया। अब इस मामले में फरार आरोपी मंदिर समिति के सदस्य दीपक मित्तल, आशीष शर्मा, मीडियाकर्मी फरार हैं। अब पुलिस को सरगर्मी से इन चारों आरोपियों की तलाश है। सोमवार को दो आरोपियों के जेल जाने के बाद अब तक इस मामले में 10 आरोपी जेल पहुंचाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


अवैध वसूली में पकड़ाए 6 कर्मचारी सस्पेंड
महाकाल मंदिर में भस्मारती और सामान्य दर्शन कराने के नाम पर अवैध रूप से पैसा लेने के मामले में महाकाल मंदिर प्रबंधन ने आधा दर्जन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। दर्शनार्थियों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए महाकाल मंदिर प्रशासन अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। मंदिर प्रशासन ने अब तक छह कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इससे गिरोह से जुड़े कर्मचारियों में हलचल मची हुई है। गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों से नए नाम सामने आने की चचार्एं भी हैं। अब तक मंदिर प्रशासन द्वारा अभिषेक भार्गव, राजकुमार सिंह, राजेंद्रसिंह सिसौदिया, रितेश शर्मा, राकेश श्रीवास्तव और विनोद चौकसे पर कार्रवाई की जा चुकी है। अनुकूल जैन, प्रभारी प्रशासक एवं एडीएम ने बताया कि दर्शन के नाम पर अवैधानिक रूप से पैसा लेने के मामले में छह कर्मचारियों को सस्पेंड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed