फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Baba Mahakal will wake up one and a half hour earlier for devotees on Mahashivratri.

Shivratri: महाशिवरात्रि पर भक्तों के लिए डेढ़ घंटा पहले जागेंगे महाकाल, शासकीय-सिंधिया स्टेट की पूजा होगी खास

Thu, 07 Mar 2024 10:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 07 Mar 2024 10:22 PM IST
सार

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मे शिव नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाई जाती है। बारह ज्योतिर्लिंगों में एकमात्र श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिव नवरात्रि का यह उत्सव फाल्गुन कृष्ण पंचमी 29 फरवरी से प्रारम्भ हो गया है जो कि श्री महाशिवरात्रि महापर्व के अगले दिन तक चलेगा।

विज्ञापन
Ujjain News: Baba Mahakal will wake up one and a half hour earlier for devotees on Mahashivratri.
उज्जैन महाकाल मंदिर - फोटो : Social Media

विस्तार

पूरे देश में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी की धूम नजर आ रही है। भगवान भोलेनाथ के भक्ति इस त्यौहार को धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारी कर रहे हैं लेकिन शायद कम लोग ही जानते हैं कि धार्मिक नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर जितना भक्त अपने भगवान को देखने के लिए लालायित रहते हैं। भगवान भी अपने भक्तों से मिलने के लिए कुछ इतने ही आतुर रहते हैं यही कारण है कि बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती महाशिवरात्रि पर सुबह 4 बजे नहीं बल्कि रात 2:30 बजे से शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मे शिव नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाई जाती है। बारह ज्योतिर्लिंगों में एकमात्र श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिव नवरात्रि का यह उत्सव फाल्गुन कृष्ण पंचमी 29 फरवरी से प्रारम्भ हो गया है जो कि श्री महाशिवरात्रि महापर्व के अगले दिन तक चलेगा। इस दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान जी के पट दर्शन हेतु लगभग 44 घंटे दर्शन हेतु खुले रहेगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने बताया कि प्रतिदिन भले ही बाबा महाकाल की भस्मारती सुबह 4:00 से शुरू होती हो लेकिन महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकालेश्वर भगवान जी के मंगल पट प्रात: 02:30 बजे खुलेंगे। भस्मारती उपरांत 07:30 से 08:15 दद्योदक आरती, 10:30 से 11:15 तक भोग आरती के पश्यात दोपहर 12 बजे से उज्जैन तहसील की ओर से पूजन-अभिषेक संपन्न होगा। सायं 04 बजे होल्कर व सिंधिया स्टेट की ओर से पूजन व सायं पंचामृत पूजन के बाद भगवान श्री महाकालेश्वर को नित्य संध्या आरती के समान महाशिवरात्रि पर्व पर भी गर्म मीठे दूध का भोग लगाया जायेगा। रात्रि में सायं 07 बजे से 10 बजे तक कोटितीर्थ कुण्ड के तट पर विराजित श्री कोटेश्वर महादेव का पूजन, सप्तधान्य अर्पण, पुष्प मुकुट श्रृंगार (सेहरा) के उपरान्त आरती की जायेगी। रात्रि 11 बजे से सम्पूर्ण रात्रि 9 मार्च प्रात: 06 बजे तक भगवान श्री महाकालेश्वर जी का महाअभिषेक पूजन श्रृंगार चलेगा।
विज्ञापन


दर्शन के लिए यह है निर्धारित मार्ग
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगंतुक श्रद्धालुओं के सरल-सुलभ दर्शन की व्यवस्था हेतु नृसिंह घाट तिराहे पर स्थित गंगोत्री गार्डन से मंदिर में प्रवेश हेतु द्वार निर्धारित किया गया है। आगंतुक समस्त श्रद्धालु उक्त द्वार से प्रवेश कर चारधाम मंदिर पानी की टंकी वाले मार्ग से त्रिवेणी संग्रहालय की ओर - त्रिवेणी संग्रहालय नंदी मण्डपम् महाकाल महालोक - मानसरोवर भवन में प्रवेश कर फेसेलिटी सेंटर 01 - नवीन टनल कार्तिक मण्डपम् - गणेश मण्डपम् से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। दर्शन उपरांत आपातकालीन निर्गम द्वार बड़ा गणेश मंदिर हरसिद्धि चौराहा झालरिया मठ के रास्ते बाहर की ओर प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पार्किंग व्यवस्था
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगंतुक श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उज्जैन शहर में चारों ओर से आने बाले मागों के चयनित स्थानों पर अस्थाई रूप से वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है

मुख्य पार्किंग व्यवस्था
A/ कर्कराज पार्किंग (समस्त वाहनों के लिए)

इंदौर रोड से आने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
1. रूद्राक्ष होटल के दाहिनी ओर पार्किंग व्यवस्था ( शनि मंदिर)
2. प्रशांति धाम पार्किंग
3. हरिफाटक ब्रिज के नीचे हाट बाजार
4. मेघदूत पार्किंग (मन्नत गार्डन)

देवास, मक्सी, आगर रोड से आने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
1. प्रशांति धाम पार्किंग

बड़नगर, नागदा रोड़ से आने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
1. मुल्लापुरा पार्किंग (धान उपार्जन केन्द्र)
2. कार्तिक मेला मैदान पार्किंग
3. आदिनाथ जैन पार्किंग (बड़नगर रोड़)
4. उदासिन अखाड़ा/निर्मोही अखाड़ा (बड़नगर रोड़)
उक्त स्थापित की गई वाहन पार्किंग से श्रद्धालु मंदिर के प्रवेश द्वार पर सरलता से आवागमन कर सके,इस हेतु 100 बसे स्थापित वाहन पार्किंग से मंदिर के प्रवेश द्वार तक निःशुल्क चलाई जावेगी, जिससे श्रद्धालु पार्किंग स्थल से मंदिर के प्रवेश तक सरलता से आवागमन कर सकेंगे। उक्त स्थापित की गई वाहन नार्किंग में पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है।

पेयजल व्यवस्था
आगंतुक श्रद्धालुओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर में प्रवेश हेतु निर्धारित द्वार से प्रति 200 मीटर पर पेयजल की व्यवस्था के लिए अस्थायी प्याऊ स्थापित किये गए है, साथ ही पार्किंग स्थल पर पेयजल व्यवस्था हेतु श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार पीने के पानी के टैंकर खड़े किए जायेंगे।

शामियाने व मेटिंग व्यवस्था - ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित प्रवेश द्वार से लेकर निर्गम द्वार तक, निर्गम द्वार से जूता स्टेण्ड तक सम्पूर्ण मार्ग पर मैटिंग बिछाई जाकर शामियाना लगाया गया है, जिससे श्रद्धालु पूर्ण समय छाया में रहकर बाबा महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त कर सके।

प्राथमिक उपचार की सुविधा - श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगन्तुक श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु त्रिवेणी इंटरप्रिटेशन सेंटर के समीप स्थापित वाहन पार्किंग, कर्कराज महादेव मंदिर के समीप स्थापित वाहन पार्किंग, चारधाम मंदिर पार्किंग स्थल, हरसिद्धि मंदिर चौराहा, मानसरोवर भवन, महाकाल प्लाजा,फेसेलिटी सेंटर-01, श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर, भस्मार्ती द्वार गेट नम्बर 04, निर्गम द्वार इत्यादि स्थानों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। उक्त प्राथमिक उपचार केन्द्रो पर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ को 24×7 पाबंद किया गया है, साथ ही एम्बुलेंस भी खड़ी की गई है, जिससे विशेष परिस्थितियों में श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया जा सकें।

लड्डू प्रसाद काउण्टर - आगंतुक श्रद्धालुओं को लड्डू प्रसाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर परिक्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्ग पर विक्रम टीले के दोनों ओर एक साथ लगभग 20 लडू प्रसाद काउण्टर 24x7 स्थापित किए गए है, जहां से श्रद्धालु आसानी से लड्डू प्रसाद प्राप्त कर सकें।

फ्लेक्स बोर्ड दिशा सूचक की व्यवस्था - श्रद्धालुओं सरलता से श्री महाकालेश्वर मंदिर एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं वाले स्थल तक आवागमन कर सके इस हेतु शहर के प्रमुख मार्गो पर दिशा सूचक बोर्ड स्थापित किए गए हैं, साथ ही सम्पूर्ण दर्शन मार्ग, मंदिर परिक्षेत्र एवं निर्गम द्वार से जूता स्टेण्ड, वाहन पार्किंग, लड्डू प्रसाद काउण्टर, प्राथमिक उपचार सुविधा पेयजल वितरण स्थल इत्यादि तक पहुंचने ने के लिए फ्लेक्स लगाए गए है।

फायर स्टेशन - महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर सुरक्षा हेतु मंदिर के चयनित स्थानों पर अस्थाई रूप से
1. महाकाल थाने के सामने
2. हरसिद्धि मंदिर चौराहा
3. चारधाम मंदिर पार्किंग स्थल
4. माधव सेवा न्यास पार्किंग स्थल
5. नृसिंह घाट रोड़
6. त्रिवेणी संग्रहालय के आस-पास
7. श्री महाकाल महालोक कंट्रोल रूम के पास
एवं अन्य चयनित स्थानों पर 24×7 फायर स्टेशन नगर पालिक निगम उज्जैन के माध्यम से स्थापित किए गए है।

पी.ए. सिस्टम, सहायता केंद्र, खोया-पाया केन्द्र
आगंतुक श्रद्धालुओं को समय-समय पर अन्य आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने के उद्देश्य से सेक्टर अनुसार पी.ए. सिस्टम, सहायता केंद्र एवं खोया-पाया केन्द्र स्थापित किए जाकर उक्त पी. ए. सिस्टम व खोया-पाया केन्द्र पर पुलिस बल, कर्मचारी, स्काउट गाईड के कर्मचारियों को पाबंद किया गया है।

भजन मण्डली की व्यवस्था - आगंतुक श्रद्धालुओं के मध्य धार्मिक सौहार्द निर्मित करने अथवा श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को दृष्टिगत रखते हुए दर्शन मार्ग के अंतर्गत चयनित मार्ग पर चार स्थानों पर मंच बनाए गए है। उक्त स्थापित मंचों से भजन मण्डलियां भगवान के भजन गायन की प्रस्तुति देंगी जिससे श्रद्धालुओं के मध्य धार्मिक वातावरण निर्मित किया जा सके।

एल.ई.डी. एवं सी.सी.टी.वी. कैमरे की व्यवस्था - आगंतुक श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर परिक्षेत्र एवं सम्पूर्ण दर्शन मार्ग पर 600 सी.सी.टी.वी कैमरे लगाए जाकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उक्त स्थापित किए गए कंट्रोल रूम में लगी सी.सी.टी.वी सर्विलांस एवं एल.ई.डी. के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सतत् निरीक्षण किया जाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी, साथ ही श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के सजीव दर्शन कराने के उद्देश्य से सम्पूर्ण दर्शन मार्ग, स्थापित पार्किंग एवं मंदिर परिक्षेत्र के चयनित स्थानों पर बड़ी आउटडोर एल.ई.डी. स्थापित की गई है जिससे श्रद्धालु बाबा महाकाल के सजीव दर्शन कर सकेंगे।

व्हीलचेयर व ई-कार्ट की व्यवस्था - आगंतुक वृद्धजन एवं निःशक्तजन श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के सरल-सुलभ दर्शन कराए जाने के उद्देश्य से मंदिर परिक्षेत्र के समीप निर्धारित पार्किंग स्थल पर ई-कार्ट इत्यादि खड़ी की गई है जिसमें बैठकर श्रद्धालु मंदिर के प्रवेश द्वार पहुंच कर व्हील चेयर के माध्यम से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।


शांति एवं कानून व्यवस्था - महाशिवरात्रि पर्व पर आगंतुक श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मंदिर परिक्षेत्र आवश्यकतानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी जिला उज्जैन के माध्यम से कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को पाबंद किया गया है।आगंतुक श्रद्धालुओं को सरल-सुलभ दर्शन कराए जाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण दर्शन मार्ग में वैरिकेटिंग की गई है, जिसके अंदर प्रवेश कर श्रद्धालु सीधे मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन उपरांत निर्गम द्वार के रास्ते बाहर निकलकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सकेंगे।

(उज्जैन से निलेश नागर की रिपोर्ट) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed