फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Mahakaleshwar Temple Aarti Timing Daily Routine Changed Know Moring and Evening Aarti time

Mahakal Mandir Ujjain: बदल गई बाबा महाकाल की दिनचर्या, सुबह और शाम की आरती का समय जान लें

Sun, 29 Oct 2023 07:39 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 29 Oct 2023 07:39 AM IST
सार

Mahakaleshwar Temple Ujjain Aarti Timings: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कार्तिक मास में ठंड का मौसम शुरू होने के बाद बाबा महाकाल की दिनचर्या में भी परिवर्तन हो गया है। मंदिर में रोज होने वाली भगवान महाकाल की आरती का समय रविवार कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से परिवर्तित हो गया है। यह व्यवस्था कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन पूर्णिमा तक रहेगी।

विज्ञापन
Ujjain News: Mahakaleshwar Temple Aarti Timing Daily Routine Changed Know Moring and Evening Aarti time
महाकाल की दिनचर्या बदली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में गर्मी व सर्दी के क्रम से प्रत्येक छह माह में भगवान की दिनचर्या बदलती है। वर्तमान में भगवान की दिनचर्या गर्मी के मौसम अनुसार चल रही थी। भगवान को शीतल जल से स्नान करवाया जा रहा था। लेकिन कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा रविवार से मंदिर में सर्दी की शुरुआत मानी गई और इस दिन से मंदिर में प्रतिदिन होने वाली पांच में से तीन आरती का समय बदल गया।

विज्ञापन


बता दें कि तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती तथा रात 10.30 बजे होने वाली शयन आरती अपने निर्धारित समय पर होगी। मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन सुबह सात बजे द्दयोदक आरती हो रही है। इसे बालभोग आरती कहा जाता है। इसमें भगवान को दही-चावल का भोग लगाया जाता है। आज सुबह यह आरती 7.30 बजे हुई।
विज्ञापन


इसी प्रकार वर्तमान में सुबह 10 बजे भोग आरती हो रही है। इसमें पुजारी भगवान महाकाल को दाल, चावल, रोटी, सब्जी, मिष्ठान का नैवेद्य लगाते हैं। अर्थात भगवान वर्तमान में सुबह 10 बजे भोजन कर रहे हैं। आज भोग आरती सुबह 10.30 बजे से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसका आशय यह है सर्दी में भगवान ने आज आधा घंटा देरी से भोजन किया। वर्तमान में संध्या आरती प्रतिदिन शाम को सात बजे हो रही है, क्योंकि गर्मी में सूर्यास्त देरी से होता है। वहीं, संध्या आरती 29 अक्तूबर से शाम 6.30 बजे से होगी। इसके पीछे कारण है कि सर्दी में सूर्यास्त जल्दी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed