फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Lord Mahakal Laddu Will Go To Ayodhya In 3 Trucks

Ujjain: 3 ट्रकों से अयोध्या जाएगा भगवान महाकाल का लड्डू, 5 लाख पैकेट होंगे तैयार, 100 कारीगर काम में जुटे

Sat, 13 Jan 2024 04:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 13 Jan 2024 04:37 PM IST
सार

Ram Mandir Ayodhya Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोरों पर है। अब उज्जैन से अयोध्या करीब 3 ट्रकों से भगवान महाकाल के लड्डू पहुंचाए जाएंगे। जिसकी तैयारी जोरों शोर से चल रही है। बताया जा रहा है कि इन लड्डूओं को बनाने के लिए करीब 100 कारीगर काम में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Lord Mahakal Laddu Will Go To Ayodhya In 3 Trucks
3 ट्रकों से अयोध्या जाएगा भगवान महाकाल का लड्डू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को भव्य समारोह के रूप में आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में बाबा महाकाल के लड्डू प्रसाद अयोध्या भेजे जा रहे हैं। बता दें कि जिसकी तैयारी जोरों शोर से चल रही है। प्रसाद को लेकर लड्डू बनाने वाले कारीगर भी बढ़ा दिए गए हैं, 16 जनवरी से यह लड्डू ट्रक में रखकर अयोध्या भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महाकाल मंदिर से 5 लाख लड्डू प्रसाद भेजने का निर्णय लिया गया है। किसी क्रम में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा लड्डू प्रसाद तैयार कराया जा रहा है। महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया 5 लाख लड्डूओं के लिए 5 लाख पैकेट बनाए जा रहे हैं और पहले 80 कारीगर लड्डू बना रहे थे, लेकिन समय को देखते हुए 20 कारीगर और बढ़ा दिए गए हैं।

विज्ञापन


अयोध्या भेजने का काम शुरू हो जाएगा
इस प्रकार अब 100 कारीगर प्रतिदिन लड्डू बनाने में लगे हुए हैं। 16 जनवरी 2024 तक लड्डू तैयार कर लिए जाएंगे और इसके बाद ट्रक में रखकर अयोध्या भेजने का काम शुरू हो जाएगा। संभावना है कि 2 से 3 ट्रकों में रखकर यह लड्डू भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed